फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Two parties clashed over the ownership rights of the shop six people were injured due to lathi blows

Shahdol Crime News: दुकान के मालिकाना हक को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, लाठी-डंडे चलने से छह लोग घायल

Fri, 18 Aug 2023 06:13 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Fri, 18 Aug 2023 06:13 PM IST
सार

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ में मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चलें, जिसमें छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Shahdol Two parties clashed over the ownership rights of the shop six people were injured due to lathi blows
दुकान के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में झड़प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के लोग आपस में भिड़ गए। परिवार के दो पक्षों में दुकान का मालिकाना हक को लेकर  लाठी-डंडे चल गए। जिसमें छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


दरअसल, शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ में दुकान के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में लगभग छह लोग घायल हुए। दोनों पक्षों के घायल लोगों को चोटे पहुंची है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वार्ड नंबर नौ में दुकान के मालिकाना हक को लेकर शुक्रवार की दोपहर झगड़ा हुआ। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गंगा गुप्ता, दिलीप गुप्ता, श्रीराम गुप्ता और अन्य लोग भी घायलों में शामिल है। थाना प्रभारी ने बताया कि शहर के बीचो-बीच वार्ड नंबर 9 मेन रोड की यह दुकान है, जिसको लेकर दो पक्षों में मालिकाना हक को लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा है । शुक्रवार की दोपहर दोनों पक्षों के लोगों ने झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़ा देखते देखते मारपीट में बदल गया और खूब लाठी-डंडे दोनों पक्षों की ओर से चले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटना की खबर पुलिस को दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को जिन्हें चोटें पहुंची थी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। बीच शहर में घटना होने की वजह से घटना के दौरान वहां लोग काफी संख्या में इकट्ठा हो गए। जिससे सड़क पर भी आवाजाही कर रहे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज किया जाएगा। हालांकि अभी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed