फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: Two groups used knives in the middle of the road, four injured

Shahdol: बीच सड़क पर दो गुटों में चले चाक़ू, चार घायल, पुराने विवाद का बदला लेने किया हमला

Wed, 04 Sep 2024 04:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 04 Sep 2024 04:54 PM IST
सार

शहडोल में दो गुटों में चाकू चलने का मामला सामने आया है। बीच चौराहे चाकूबाजी से अफरातफरी का माहौल बन गया। हमले में चार लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
Shahdol: Two groups used knives in the middle of the road, four injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मॉडल रोड के स्कवायर के पास स्थति एक चाय दूकान के सामने दो गुटों के बीच हुए चाक़ू बाजी मे चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल मे लग गई है। 
विज्ञापन


घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार शहडोल निवासी मोंटी वर्मा एवं शुभम त्रिपाठी के बीच किसी बात को लेकर जन्ममाष्टमी के दिन विवाद हुआ था। इसमें शुभम के साथ मारपीट हुईं थी। गत दोपहर शुभम को पता चला कि उसके साथ बीते दिनों मारपीट करने वाला मोंटी लल्लू सिँह तिराहां से बुढ़ार चौक की ओर आने वाले मॉडल रोड में स्थित चाय सुट्टा बार के पास खड़ा है। इसके बाद शुभम अपने कुछ साथियों के साथ वहां पंहुच गया। जिसके बाद बीते दिन हुए झगड़े की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। घटना की जानकारी इस बीच मोंटी ने अपने पिता को भी दे दी। दोनों युवकों के बीच विवाद के दौरान वहां खड़े हारिश खान ने बीच बचाव करने की कोशिश की, वहीं मोंटी के पिता भी स्थल मे पहुंच गए। तभी शुभम ने चाक़ू से वार करना शुरू कर दिया। इस हमले में बीच बचाव कर रहे हारिश व मोंटी के पिता समेत चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस पर उठे सवाल 
इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर बीच सड़क चाक़ूबाजी कैसे हो गई। ज़ब शहर के बीच इस तरह की वारदात हो सकती हैं तो फिर सुनसान इलाके की क्या हो सकता है, इसकी कल्पना की जा सकती है। बहरहाल घटना के बाद अब पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है कि आखिर इस वारदात के पीछे मुख्य कारण क्या हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। चाकू बाजी में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed