फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: The elderly wrote a letter to the President asking for euthanasia

Shahdol: बुजुर्ग ने राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर मांगी इच्छा मृत्यु, पीएम आवास योजना का लाभ न मिलने से है दुखी

Wed, 19 Jul 2023 12:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Jul 2023 12:40 PM IST
सार

शहडोल में एक 83 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त न मिलने से निराश होकर राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।

विज्ञापन
Shahdol: The elderly wrote a letter to the President asking for euthanasia
बुजुर्ग ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम करुवा के रहने वाले एक 83 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 25 हज़ार उनके खाते में दी गई, योजना के अनुसार उन्होंने जब मकान का निर्माण कराया और छत लेवल तक काम पूरा करा दिया उसके बाद अचानक उन्हें अपात्र घोषित कर दिया गया और द्वितीय किस्त नहीं दी गई है। लक्ष्मी प्रसाद चतुर्वेदी ने राष्ट्रपति के नाम पत्र में इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लक्ष्मी प्रसाद को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 25 हजार रुपये उनके खाते में दिए गए थे। योजना के अनुसार उन्होंने जब मकान का निर्माण छत लेवल तक करा लिया, उसके बाद अचानक उन्हें अपात्र घोषित करते हुए द्वितीय किस्त नहीं दी गई। उन्होंने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की, लेकिन जनपद सीईओ ने यह कहकर शिकायत विलोपित करा दी की एक सप्ताह के अंदर उन्हें दूसरी किस्त जारी कर दी जाएगी। लेकिन एक साल पूरा साल होने के बावजूद उन्हें किस्त जारी नहीं की गई। राष्ट्रपति के नाम पत्र में उन्होंने कहा कि व्यवस्था से तंग आ चुका हूं और उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान की जाए। आवेदन लेकर बुजुर्ग कलेक्टर के पास पहुंचे, लेकिन इच्छा मृत्यु का आवेदन कलेक्टर ने नहीं लिया बल्कि बुजुर्ग व्यक्ति से कहा कि आपकी जो समस्याएं हैं। वह समस्याएं केवल लिखकर आवेदन लेकर आएं, जिसके बाद कलेक्टर ने आवेदन लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Read More: Mandla: सीधी के बाद मंडला में पेशाब कांड, सरकारी स्कूल की छात्राओं की पानी की बोतल में भरा, परिजनों में रोष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed