फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Special team took major action Ganja smuggler caught on the instructions of SP quintal ganja recovered

Shahdol News: स्पेशल टीम ने की बड़ी कार्रवाई, एसपी के निर्देश से पकड़ा गया गांजा तस्कर, एक क्विंटल गांजा बरामद

Sat, 02 Sep 2023 10:37 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 02 Sep 2023 10:37 AM IST
सार

शहडोल की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसपी के निर्देश से गांजा तस्कर पकड़ा गया। जिसके पास से एक  क्विंटल गांजा बरामद हुआ है।मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Shahdol Special team took major action Ganja smuggler caught on the instructions of SP quintal ganja recovered
स्पेशल सेल की कार्रवाई से एक क्विंटल गांजा बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पकड़े गए गांजा तस्कर के कब्जे से एक क्विंटल गांजा और एक लाख नगद बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली कि महिंद्रा एजेंसी के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने के फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने उसके बताए स्थान पर दबिश देकर युवक से पूछताछ की। युवक ने अपना नाम रोहित (28) निवासी टिकुरी टोला बुढ़ार का होना बताया। पुलिस आरोपी के पास से 20 किलो गांजा  और एक लाख रुपये जब्त किए। पूछताछ के बाद युवक से जगंल में छिपा गांजा भी बरामद किया। आरोपी के कब्जे से कुल एक क्विंटल गांजा जब्त किया। आरोपी बड़ा गांजा तस्कर है। पहले भी रोहित शर्मा गांजे के कई मामले में पकड़ा गया है। इसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र में अपराध भी दर्ज है। स्पेशल टीम ने एसपी के निर्देश पर आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से एक क्विंटल गांजा बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर न्यायालय के समक्ष उसे पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed