{"_id":"649f1027349f3ec73b094be9","slug":"shahdol-pm-modi-tour-dgp-took-stock-of-security-arrangements-route-of-shahdol-budhar-road-was-diverted-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol PM Modi Tour: DGP ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, शहडोल-बुढ़ार मार्ग के रूट को किया गया डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol PM Modi Tour: DGP ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, शहडोल-बुढ़ार मार्ग के रूट को किया गया डायवर्ट
Fri, 30 Jun 2023 10:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:56 PM IST
सार
Shahdol PM Modi Tour: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेने खुद डीजीपी पहुंचे।
विज्ञापन
DGP ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहडोल जिले के ग्राम लालपुर और पकरिया में एक जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तैयारियों के अंतिम दौर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने स्वयं मध्यप्रदेश पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना शुक्रवार को शहडोल पहुंचे।
विज्ञापन
उसके बाद डीजीपी सक्सेना ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के साथ ग्राम लालपुर और पकरिया के कार्यक्रम स्थलों की तैयारियों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व फाइनल रिहर्सल की गई। बारिश की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित तैयारियां रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में आने वाली भीड़ को देखते हुए बुढ़ार-शहडोल मार्ग के रूटीन वाहनों के रूट को परिवर्तित किया गया है। इसमें सुबह आठ बजे से लेकर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम समाप्त होने तक बुढ़ार की ओर से शहडोल जाने वाले सभी वाहनों के लिए खैरहा सिंहपुर का रूट दिया गया है। इसी प्रकार शहडोल से बुढ़ार की ओर आने वाले वाहनों का रूट भी डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन
