फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: Women working in the field were struck by lightning, one died, the other serious

Shahdol News: खेत में काम कर रहीं महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आईं, एक की मौत, दूसरी गंभीर

Tue, 06 Jun 2023 11:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 06 Jun 2023 11:13 AM IST
सार

सोमवार की शाम अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज गरज चमक के साथ बूंदाबांदी भी हुई, उसी दौरान सोहागपुर थाना क्षेत्र के सिंदूरी भर्री गांव में खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं के समीप ही आकाशीय बिजली गिर गई।

विज्ञापन
Shahdol News: Women working in the field were struck by lightning, one died, the other serious
आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौके पर मौत हो गई, तो दूसरी गंभीर घायल है, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सोमवार की शाम अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज गरज चमक के साथ बूंदाबांदी भी हुई, उसी दौरान सोहागपुर थाना क्षेत्र के सिंदूरी भर्री गांव में खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं के समीप ही आकाशीय बिजली गिर गई, खेत में काम कर रही जुग्गी बाई पति मिलन बैगा उम्र 60 वर्ष की मौके पर मौत हो गई, तो वहीं 57 वर्षीय महिला गंभीर घायल हुई है।
विज्ञापन


आकाशीय बिजली गिरने के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां 57 वर्षीय महिला का इलाज शुरू हो गया है।  मंगलवार की सुबह थाना प्रभारी सोहागपुर अनिल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि जुग्गी बाई की मौत के बाद मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed