{"_id":"65b1df5f5091afebd70daf2a","slug":"shahdol-news-jaitpur-mla-s-vehicle-met-with-an-accident-in-budhar-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: बुढार में पेट्रोल पंप से निकली कार से टकराया जैतपुर विधायक का वाहन, सुरक्षा अधिकारी को आई मामूली चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: बुढार में पेट्रोल पंप से निकली कार से टकराया जैतपुर विधायक का वाहन, सुरक्षा अधिकारी को आई मामूली चोट
Thu, 25 Jan 2024 09:41 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 25 Jan 2024 09:41 AM IST
सार
पेट्रोल पंप से निकलकर रोड पर आई कार से टकराया विधायक का वाहन। घटना के बाद विधायक की गाड़ी रांग साइड में जाकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद विधायक की गाड़ी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी का तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। विधायक के साथ तैनात सुरक्षा अधिकारी को मामूली चोट पहुंची हैं। वाहन चालक भी सुरक्षित हैं। जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी उमरिया जिले के बांधवगढ़ उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात कर अपने घर वापस जा रहे थे। तभी बुढार कस्बे से पहले ही स्थित मारुति नंदन पेट्रोल पंप के सामने विधायक का वाहन पलट गया। हादसे में विधायक के साथ सुरक्षा अधिकारी एवं वाहन चालक मौजूद थे, जिसमें सुरक्षा अधिकारी को मामूली चोटें पहुंची हैं।
विज्ञापन
मारुति नंदन पेट्रोल पंप से एक कार तेल डलवाकर रोड पर आई और बुढार की ओर कार को जाना था। तभी शहडोल से बुढार की तरफ विधायक का वाहन तेज रफ्तार में आ रहा था, अचानक कार सड़क पर दिख गई, जिससे विधायक के वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क के रॉन्ग साइड में विधायक के वाहन चालक ने वाहन को काट दिया।
विज्ञापन
तेज रफ्तार होने की वजह से स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। घटना के बाद पेट्रोल टंकी में मौजूद कर्मचारियों के साथ-साथ राहगीर भी घटना देख वहां पहुंचे। विधायक सहित वाहन में सवार सुरक्षा अधिकारी एवं वाहन चालक को स्कॉर्पियो वाहन के पीछे के दरवाजे से निकाला गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी बुढार पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय जयसवाल मौके पर पहुंचे, थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया है कि विधायक जी का वाहन शहडोल से बुढार की ओर आ रहा था, तभी कस्बे से पहले पलट गया। सुरक्षा अधिकारी को मामूली चोटे पहुंचीं हैं। विधायक एवं चालक सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
