फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: Huge fire in Bharti Tower, more than 50 shops burnt to ashes, many people trapped

Shahdol News: भारती टावर में भीषण आग, 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक, कई लोग फंसे

Tue, 05 Aug 2025 12:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 05 Aug 2025 12:55 PM IST
सार

शहडोल के व्यस्त गांधी चौक क्षेत्र स्थित भारती टावर में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर टावर की 50 से अधिक दुकानें जल गईं और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। परिवार सहित चार लोगों को तीसरी मंजिल से सुरक्षित निकाला गया। आग के कारणों की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
Shahdol News: Huge fire in Bharti Tower, more than 50 shops burnt to ashes, many people trapped
भारती टावर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के मध्य स्थित न्यू गांधी चौक से कुछ ही दूरी पर बने भारती टावर में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर हरियाणा हैंडलूम, एक बड़ा जिम सेंटर और कई अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह जलकर राख हो गए। हादसे में करोड़ों रुपए की आर्थिक क्षति हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे सबसे पहले हैंडलूम की दुकान में आग लगी, जो देखते ही देखते पूरे टावर में फैल गई। आग लगने के वक्त जिम सेंटर में पचास से अधिक युवक-युवतियां मौजूद थे। समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि ऊपर के फ्लैट में रह रहे चार सदस्यीय परिवार को नगर पालिका की हाइड्रोलिक ट्रॉली के जरिए बाहर निकाला गया। सौभाग्य से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद दमकल की पहली गाड़ी मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए बाद में नगर और जिले भर से अतिरिक्त दमकल गाड़ियाँ, एसडीआरएफ, रेस्क्यू टीमें और अन्य एजेंसियां बुलाई गईं। कुल मिलाकर 20 से अधिक बार पानी का छिड़काव किया गया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश OBC आरक्षण की सुनवाई टली, अगली सुनवाई 12 अगस्त को,OBC छात्रों की याचिका
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद गांधी चौक से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाला मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि उनका धुआं 200 मीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। मौके पर जुटी भारी भीड़ को संभालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जिम में मौजूद युवक शीतल टेकाम ने बताया, "हम लोग रोज़ की तरह एक्सरसाइज कर रहे थे, तभी धुएं की बदबू आई। कुछ ही पलों में धुआं भर गया, फिर हमें आग का पता चला। हम लोग सीढ़ियों से दौड़कर बाहर निकले।"

जिम में लगी आग से करीब एक करोड़ रुपये की फिटनेस सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने बताया कि बिल्डिंग में फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं थे। मामले की जांच की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। अग्निकांड में आधा सैकड़ा से अधिक दुकानें जली हैं, और करोड़ों का नुकसान हुआ है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed