फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News Fraud case registered against two including IAS woman had made allegations in petrol pump operati

Shahdol News: IAS समेत दो पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पेट्रोल पंप संचालन में महिला ने लगाए थे आरोप, मचा बवाल

Tue, 04 Jul 2023 09:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 09:34 PM IST
सार

Shahdol News: शहडोल जिले के जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की पूर्व विधायक रहीं प्रमिला सिंह के पति आईएएस अमर पाल सिंह और तरुणेन्द्र शर्मा निवासी शहडोल के खिलाफ जयसिंहनगर थाने में धारा- 419, 420, 467, 468, 471, 406 और 120बी भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में फरियादी खुशबू वर्मा पिता सुरेंद्र कुमार वर्मा निवासी जोडौरी थाना बैकुंठपुर जिला रीवा की शिकायत पर जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Shahdol News Fraud case registered against two including IAS woman had made allegations in petrol pump operati
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल में आईएएस समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। पेट्रोल पंप संचालन मामले ने जिले की सियासात में भूचाल ला दिया है। क्योंकि यह सत्ता पक्ष से जुड़ी बीजेपी की पूर्व विधायक पति से जुड़ा हुआ मामला है। वह आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट के दावेदारों में भी शामिल हैं।

विज्ञापन


ऐसे में उनके पति के खिलाफ शहडोल जिले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने से विरोधियों को उन पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। शिकायतकर्ता खुशबू वर्मा पिता सुरेंद्र वर्मा निवासी 13-239 जोडौरी थाना बैकुंठपुर जिला रीवा द्वारा प्रस्तुत शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रार्थिया ग्राम खुशरवाह तहसील व थाना जयसिंहनगर में स्टेट हाइवे से लगा पेट्रोल पंप की असली मालिक और डीलर है। भारत पेट्रोलियम के अधीकृत डीलर हैं। पेट्रोल पंप के एलाट होने पर संचालन के लिए निर्माण कार्य की आवश्यकता थी। प्रार्थिया के परिचित आईएस अधिकारी अमरपाल सिंह निवासी शहडोल ने प्रार्थिया को विश्वास दिलाया कि जयसिंहनगर क्षेत्र में मेरी पत्नी विधायक थी तथा मेरा निवास शहडोल में है। पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य मेरे आदमी कर देंगे, आप पैसे की व्यवस्था कर मुझे दे दें।
विज्ञापन


प्रार्थिया ने उसके विश्वास पर अमरपाल सिंह को पंप के निर्माण के लिए राशि दे दी थी, जिसके बाद आईएएस ने तरुणेन्द्र शर्मा निवासी शहडोल और मुझे भोपाल बुलाया। साथ ही कहा कि तरुणेन्द्र शर्मा पेट्रोल पंप का निर्माण कर आपको पेट्रोल पंप दे देगा, राशि मुझे दो। प्रार्थिया ने पेट्रोल पंप के निर्माण के लिए राशि अमरपाल सिंह को दे दी। अमरपाल सिंह ने प्रार्थिया के लिए एलाट हुए पेट्रोल पंप के निर्माण के लिए कार्य तरुणेन्द्र शर्मा को दिया था। महिला ने आरोप लगाया है कि व्यक्ति द्वारा आईएएस सिंह के साथ मिलकर मेरे साथ धोखाधड़ी कर पेट्रोल पंप हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। मेरे नाम पर लाखों का पेट्रोल कंपनी से लेकर व्यापार किया जा रहा है। मेरे पेट्रोल पंप मांगने पर मुझे धमकी दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed