{"_id":"6414340514e54092e40b1c06","slug":"shahdol-news-dead-body-of-youth-found-hanging-on-mango-tree-fear-of-murder-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: आम के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: आम के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Fri, 17 Mar 2023 03:03 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:03 PM IST
सार
शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र में आम के पेड़ पर युवक का शव लटकता मिला है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र के ग्राम खामदाढ़ में आम के पेड़ पर शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश फांसी पर लटकी मिली। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची। मृतक के गुप्तांग से खून का रिसाव हो रहा था। सारी पेंट खून से लथपथ थी। इसे देखते हुए यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला नजर आ रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने अब तक कुछ भी नहीं कहा है। थाना प्रभारी समीर खान ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। आगे की कार्यवाही की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। हालांकि, सूत्रों का यह भी कहना है कि हत्या करने के बाद लाश को लटकाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
