फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: Dabang Beat Dalit After Hearing Jai Bhim from Him

Shahdol News: ब्याह में बैंड बजाने गए दलित ने फोन पर कहा- 'जय भीम', दबंगों ने सुना और पीट दिया, मामला दर्ज

Wed, 15 May 2024 01:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 15 May 2024 01:55 PM IST
सार

शहडोल में दलित के मुंह से जय भीम, जय बुद्धाय सुनने पर दबंग इतने भड़क गए कि उन्होंने उसे मौके पर ही पीट दिया। दलित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।  
 

विज्ञापन
Shahdol News: Dabang Beat Dalit After Hearing Jai Bhim from Him
ब्यौहारी थाना, शहडोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में एक दलित युवक का जय भीम और जय बुद्धाय कहना कुछ दबंगों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने दलित की बेरहमी के साथ पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़ित युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। एक वीडियो जारी कर न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


मामला शहडोल जिले ब्योहारी थाना क्षेत्र के ग्राम साखी का है। फरियादी चन्द्रशेखर साकेत पिता हीरालाल साकेत, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बिजहा बरहाटोला ने अपने ममेरे भाई राजेन्द्र प्रसाद साकेत के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने मे दर्ज एफआईआर के अनुसार चंद्रशेखर ने बताया कि मंगलवार को ग्राम साखी निवासी रामसुकुल राठौर ने अपने लड़के की शादी मे बैंड बजाने बुलाया था। वह और उसके साथी राजेश साकेत, बबलू साकेत, नीरज साकेत, राजू साकेत ग्राम साखी गए थे। शाम करीब पांच बजे चंद्रशेखर ने मोबाइल से ग्राम खड्डा के पुष्पेन्द्र साकेत को फोन लगाया। इस पर पहले जय भीम भाई, नमो बुद्धाय बोला। यह वाक्य सुनकर पास में खड़े डब्बू गौतम और शिवांशु गौतम आए और बोले कि तू क्या बोल रहा है? दोनों ने गंदी-गंदी गालियां दी और पीटने लगे। शोर सुनकर राजेश, राजू बीच-बचाव करने आए। दोनों ने चंद्रशेखर को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से चले गए। मारपीट से चेहरे, सीने, गर्दन और माथे पर चोटें आई हैं। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियो के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed