फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News: Bear attacked the youth who went to get the mandap for sister's wedding.

Shahdol News: बहन की शादी का मंडप लेने गए युवकों पर झपटा भालू, सिर पर आई गहरी चोट, दोनों की हालत गंभीर

Tue, 06 Feb 2024 10:54 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 06 Feb 2024 10:54 AM IST
सार

वैवाहिक खुशियों वाले घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बहन की डोली की तैयारियों में जुटे युवकों पर भालू ने हमला कर दिया। भालू ने सिर पर गंभीर वार किए हैं, जिसकी वजह से उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई।

विज्ञापन
Shahdol News: Bear attacked the youth who went to get the mandap for sister's wedding.
दो युवकों पर भालू ने किया हमला। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिस घर में शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थी, बरात आने वाली थी उसी घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दुल्हन का भाई मंडप लेने गया था, तभी भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। भाई की बदकिस्मती ने यही पीछा नहीं छोड़ा, क्योंकि दुल्हन का भाई शादी के साथ-साथ कल (6 फरवरी को) ही बोर्ड का एग्जाम देकर उच्च शिक्षा की ओर अग्रर होने वाला था। 

विज्ञापन


जैतपुर वन परिक्षेत्र के कोटरी गांव में सोमवार की शाम अपनी बहन की शादी के लिए मंडप लेने गए दो युवकों पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया है। दोनों लोग गंभीर घायल हुए। मंगलवार को विकास यादव की बहन का विवाह होना है, जिसको लेकर वह अपने रिश्ते के भाई सोनू यादव के साथ घर से जंगल की ओर मंडप लेने के लिए गया हुआ था। तभी अचानक सोमवार की शाम भालुओं ने दोनों युवकों पर हमला बोल दिया, जिसमें विकास यादव दुल्हन का भाई एवं सोनू यादव गंभीर रूप से घायल हुए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जैतपुर वन परिक्षेत्र के कोटरी गांव के रहने वाले दोनों युवक अपने कुछ अन्य साथियों के साथ घर से जंगल की ओर मंडप लेने गए थे। तभी यह हादसा हुआ है। दोनों युवकों पर जब भालू ने हमला किया तो वहां मौजूद लोग भालू को भगाकर गंभीर अवस्था में दोनों युवकों को जैतपुर अस्पताल लाए, लेकिन जैतपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने देखकर दोनों की हालत गंभीर बताते हुए शहडोल मेडिकल कॉलेज के लिए दोनों युवकों को रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास यादव दुल्हन का छोटा भाई है, जिसका कल ही 12वीं का बोर्ड एग्जाम है। साथ ही साथ उसकी बहन की शादी भी कल ही है। और बारात की तैयारी में विकास लगा हुआ था, जोकि गंभीर घायल हो गया है। विकास की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। भालू ने सिर पर गंभीर वार किए हैं, जिसकी वजह से उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed