फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol's cricketer Himanshu Mantri selected for Dilip Trophy

Shahdol News: दिलीप ट्रॉफी में बल्ला घुमाएंगे शहडोल के 'मंत्री', भारत की बी टीम में हुए चयनित

Tue, 10 Sep 2024 05:30 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार
MP: प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले के बाशिंदे और क्रिकेटर हिमांशु मंत्री का चयन दिलीप ट्रॉफी के लिए हुआ है। वह भारत की बी टीम में नजर आएंगे। यह न केवल शहडोल वासियों बल्कि प्रदेश वासियों के लिए गर्व की बात है।
loader
Shahdol's cricketer Himanshu Mantri selected for Dilip Trophy
क्रिकेटर हिमांशु मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले के बाशिंदे और क्रिकेटर हिमांशु मंत्री का चयन दिलीप ट्रॉफी के लिए हुआ है। वह भारत की बी टीम में नजर आएंगे। यह न केवल शहडोल वासियों बल्कि प्रदेश वासियों के लिए गर्व की बात है। इससे पूर्व शहडोल जिले की ही महिला क्रिकेटर पूजा वस्त्रकार भारतीय महिला क्रिकेट टीम में खेलकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।


हिमांशु के चयन की खबर सुनते ही शहडोल संभाग के क्रिकेट खिलाडियों में खुशी की लहर फैल गई। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि जब इस बार क्रिकेट की दुनिया के बड़े-बड़े महारथियों को जगह नहीं मिली, ऐसे में शहडोल जैसे छोटे जगह के खिलाड़ी को उक्त ट्रॉफी में जगह मिल जाना यह हम सबके लिए गर्व की बात है। 


22 सितंबर तक चलेगा मैच
दिलीप ट्रॉफी 2024 का आयोजन 5 सितंबर से शुरू हो चुका है जो आगामी 22 सितंबर तक चलेगा। इस साल का संस्करण बहुत ही रोमांचक रहा है, जिसमें इंडिया ए, बी, सी, और डी टीमों के बीच मुकाबले हो रहे हैं। हाल ही में इंडिया सी ने एक रोमांचक मुकाबले में इंडिया डी को 4 विकेट से हराया। सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल और अन्य प्रमुख खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

इंडिया बी टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण मौकों पर वे पीछे रह गए। रजत पाटीदार और आर्यन जुयाल जैसे खिलाड़ी अपने-अपने अर्धशतक से चूक गए। हालांकि, इंडिया बी ने पहली पारी में 90 रनों की बढ़त ली थी, लेकिन अंततः उन्हें इंडिया सी के सामने हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में कुछ बड़े नाम जैसे रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक चोटिल होने के कारण शामिल नहीं हो पाए। इसके अलावा, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी इस साल के संस्करण में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed