{"_id":"689c449780118ee217003b32","slug":"shahdol-drunk-youth-climbed-into-high-tension-tower-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3281254-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: शराब के नशे में हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने घंटे समझाया, फिर उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: शराब के नशे में हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने घंटे समझाया, फिर उतरा
Wed, 13 Aug 2025 03:21 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 03:21 PM IST
सार
शहडोल-उमरिया सीमा के डीडवरिया गांव में शराबी युवक घर में विवाद के बाद हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। पुलिस व अल्ट्राटेक कर्मचारियों ने एक घंटे की समझाइश के बाद उसे सुरक्षित उतारा।
विज्ञापन
टॉवर में चढ़ा युवक।
विस्तार
शहडोल और उमरिया जिले की सीमा पर स्थित डीडवरिया गांव में एक शराबी युवक हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। राहगीरों ने उसे देखकर गांव के सरपंच और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और समय रहते युवक को समझा-बुझाकर लगभग एक घंटे में सुरक्षित नीचे उतारा।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक का नाम उजागर नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि युवक शराब के नशे में था और घर में किसी बात पर झगड़ा होने के बाद गांव में स्थित हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया था। वह करीब 15 फीट की ऊंचाई पर बैठा हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस और अल्ट्राटेक कंपनी के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर युवक को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बताया कि जिस स्थान पर युवक चढ़ा था, वह उमरिया जिले की सीमा में आता है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मामले की सूचना उमरिया जिले के पाली थाने को दे दी गई है। युवक को नीचे उतारने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बिहार गैंग ने लूटा 15 किलो सोना? इसका सरगना जेल में, यहीं से बनाता है योजना, कटनी में भी कर चुका है वारदात
पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह घर में हुए विवाद के बाद युवक घर से निकला और टावर पर चढ़ गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक शराब का आदी है और आए दिन नशे में गांव के आसपास घूमता रहता है। जब वह टावर पर चढ़ा, तब उसके परिजन भी पहुंचे, लेकिन वह उनकी बात मानने को तैयार नहीं था। पुलिस की समझाइश के बाद ही वह खुद नीचे उतरा।
ये भी पढ़ें: पूर्व प्रेमी का धोखा, ससुराल पक्ष का जुल्म, फिर नवविवाहिता ने चुनी मौत, 10 महीने जो झेला वो हिला देगा
