फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Deadly pothole in middle of road accidents happen every day woman riding a scooter injured

Shahdol News: बीच सड़क जानलेवा गड्ढा, आए दिन होते हैं हादसे, अब स्कूटी सवार महिला हुई घायल

Wed, 22 Nov 2023 10:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 22 Nov 2023 10:38 PM IST
सार

शहडोल में कोनी सिद्ध बाबा मोड के आगे पेट्रोल पंप एवं निजी अस्पताल के सामने एक जानलेवा गड्ढा है। बीच सड़क पर यह गड्ढा होने की वजह से छोटे वाहन फंस जाते हैं।

विज्ञापन
Shahdol Deadly pothole in middle of road accidents happen every day woman riding a scooter injured
स्कूटी सवार महिला हुई घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल की सड़कें पूरी तरीके से बदहाल हो गई हैं। शहडोल से रीवा की ओर जाने वाले मार्ग में कई जानलेवा गड्ढे हैं। मुख्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर शहडोल से रीवा पहुंच मार्ग में ग्राम पिपरिया के समीप एक निजी अस्पताल के ठीक सामने जानलेवा गड्ढा अब लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।

विज्ञापन


बता दें कि कोनी सिद्ध बाबा मोड के आगे पेट्रोल पंप एवं निजी अस्पताल के सामने एक जानलेवा गड्ढा है। बीच सड़क पर यह गड्ढा होने की वजह से छोटे वाहन फंस जाते हैं। मंगलवार रात एक महिला अपने परिवार को लेकर स्कूटी से शहडोल की ओर आ रही थी। तभी इस गड्ढे में स्कूटी का टायर समा गया, जिसकी वजह से महिला और साथ बैठे लोग वहीं गिर गए। हादसे में महिला को चोट आई है। घटना के बाद मार्ग में कुछ समय के लिए वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


बीच रोड में गड्ढा होने की वजह से वाहन चालकों को यह दिखाई भी नहीं देता। रात के समय वाहन चालक अपना नियंत्रण खो देते हैं, जिससे कई बार यहां हादसे भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की शिकायत कई बार सीएम हेल्पलाइन में भी की जा चुकी है, जिस पर केवल पंचायत के द्वारा वहां मिटटी डलवा दी जाती है। लेकिन कुछ दिन बाद फिर वहां पानी का भराव हो जाता है और गड्ढा बन जाता है। आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। ऐसा लग रहा शायद जिला प्रशासन वहां किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed