{"_id":"6407629494a743f5fd04ebe8","slug":"shahdol-crime-mini-truck-seized-for-transporting-illegal-coal-by-putting-a-layer-of-soil-on-it-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol Crime: अवैध कोयले के ऊपर मिट्टी की परत डालकर परिवहन करते मिनी ट्रक जप्त, पहले भी हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol Crime: अवैध कोयले के ऊपर मिट्टी की परत डालकर परिवहन करते मिनी ट्रक जप्त, पहले भी हुई कार्रवाई
Tue, 07 Mar 2023 09:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 07 Mar 2023 09:43 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है। कोयले के ऊपर मिट्टी की परत डालकर परिवहन करते हुए मिनी ट्रक यानी डिग्गी को जप्त किया है। सोहागपुर थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार पर बुढ़ार पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
मिनी ट्रक जप्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र से कोयले का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक मेटाडोर को बुढ़ार थाना पुलिस ने जप्त किया है। बिना नंबर लिखी डिग्गी में अवैध रूप से कोयला भरने के बाद उसके ऊपर मिट्टी की एक परत डालकर ढक दिया गया था। ताकि पुलिस को चकमा देकर इस अवैध कोयले का परिवहन किया जा सके।
विज्ञापन
इस बीच इसकी जानकारी बुढ़ार थाना पुलिस को मिली, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर सोहागपुर थाना क्षेत्र में कोयले से लदे वाहन को जप्त कर लिया गया। वाहन में करीब आठ क्विंटल से अधिक कोयला लोड था, जिसे मिट्टी से ढककर छुपाया गया था। पुलिस ने बताया कि वाहन को समयलाल बैगा पिता बुल्लू बैगा चला रहा था। जबकि वाहन मालिक की पहचान शंकर बंजारा पिता मन्ना बंजारा दोनों निवासी ग्राम बरुका थाना सोहागपुर के रूप की गई है।
विज्ञापन
गोहपारू पुलिस ने रेत की थी जप्त...
कुछ दिन पहले भी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर गोहपारू थाना पुलिस ने सोहागपुर थाना क्षेत्र से अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए वाहन जप्त किया था। वहीं, पखवाड़ा भर पहले सोहागपुर थाना क्षेत्र में नदी के घाट के एक ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई थी। पता चला था कि ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत लोड करने नदी के घाट की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
