{"_id":"65bf46f19a6f2512830871b4","slug":"shahdol-crime-head-constable-caught-taking-bribe-inside-the-police-station-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: थाने के अंदर रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथ पकड़ाया, रीवा लोकायुक्त टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: थाने के अंदर रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथ पकड़ाया, रीवा लोकायुक्त टीम ने की कार्रवाई
Sun, 04 Feb 2024 01:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:42 PM IST
सार
पपोंध थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल शर्मा ने सपाटा निवाशी राम नरेश से दो हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में की थी।
विज्ञापन
प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते पकड़ा गया।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के अंतिम छोर में स्थित पपोंध थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते लोकायुक्त रीवा की टीम ने रविवार को धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार पपोंध थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल शर्मा ने सपाटा निवाशी राम नरेश से दो हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में की। आरोप की पुष्टि होने के बाद लोकायुत पुलिस अधीक्षक रीवा ने एक टीम का गठन कर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। जिसके बाद आज टीम ने प्रधान आरक्षक अनिल शर्मा को दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा है।
प्रधान आरक्षक थाने के अंदर ही रिश्वत ले रहा था, जिस पर टीम ने थाने के अंदर ही कार्रवाई की है। रीवा लोकायुक्त की टीम पपोंध थाने के अंदर अचानक पहुंची और प्रधान आरक्षक अनिल शर्मा को दो हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया है। सपटा निवासी रामनरेश के खिलाफ 325 का मुकदमा दर्ज था, प्रधान आरक्षक रामनरेश को डराकर रिश्वत की मांग की गई थी। रामनरेश ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा से मामले की शिकायत की थी, जिसके आधार पर टीम यहां पहुंची और कार्रवाई की है।