फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Crime Grandmother was beaten to death by grandson

Shahdol Crime: नाती ने नानी की पीट-पीटकर हत्या की, जादू-टोने के शक में वारदात को दिया अंजाम

Tue, 23 May 2023 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 23 May 2023 08:28 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से हत्या का मामला सामने आया है। यहां पर नाती ने नानी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। नाती के पीटने के बाद नानी करीब दो घंटे तक बिस्तर पर तड़पती रही।

विज्ञापन
Shahdol Crime Grandmother was beaten to death by grandson
जैतपुर थाना, शहडोल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को नाती ने अपने ही नानी की हत्या कर दी। युवक ने बुजुर्ग महिला के सिर पर लाठी-डंडे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। महिला घर में अकेली सो रही थी, घर के अन्य सदस्य शादी कार्यक्रम में गए थे, तभी मौके का फायदा उठाकर युवक महिला के घर में घुसा और महिला की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि महिला के सिर में लाठी लगने से गंभीर चोट लगी थी, जिसे उपचार के लिए जैतपुर अस्पताल लाया गया। जहां बुजुर्ग महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी बंगरालाला को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


जादू-टोने के शक में हुई हत्या...
थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना क्षेत्र के कूल्हा गांव के डोंगरी टोला में रहने वाली गणेशिया पति मोहन सिंह गोड़ (65) की मोहल्ले में रहने वाले रिश्ते के नाती बंगरा लाला पिता सुंदर सिंह 32 ने हत्या की है। पुलिस के अनुसार युवक महिला पर जादू-टोने का शक करता था। उसे लगता था कि महिला की नजर उसे लग गई है और उसके परिवार को भी महिला ने नजर लगा दिया है, जिसकी वजह से काफी दिनों से वह और उसका परिवार बीमार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे तक तड़पती रही बुजुर्ग महिला...
पुलिस के अनुसार, गणेशिया बाई घर पर अकेली बिस्तर में सो रही थी। तभी आरोपी युवक अंदर घुसकर महिला को बिस्तर में ही लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बुरी तरीके से घायल कर दिया और वहां से फरार हो गया। महिला के परिजन जब दो घंटे बाद घर पहुंचे तो खून से लथपथ महिला मदद की गुहार लगा रही थी। इसे देख मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस की डायल हंड्रेड व अन्य लोगों को दी। आनन-फानन में महिला को अस्पताल लाया गया, जहां महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed