फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: ASI, who was going to Satna on PM duty died in a road accident was posted at Beohari police station

Shahdol: पीएम ड्यूटी में सतना जा रहे ASI की सड़क हादसे में मौत, युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा

Wed, 25 Oct 2023 11:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 25 Oct 2023 11:40 AM IST
सार

Shahdol News: शहडोल में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में ASI की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं दूसरे हादसे में युवक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Shahdol: ASI, who was going to Satna on PM duty died in a road accident was posted at Beohari police station
घर में घुसा ट्रक, ASI की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में पदस्थ एक सहायक उप निरीक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई है, ब्यौहारी थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अंजनी तिवारी की इस हादसे में मौत हुई है। जानकारी के अनुसार सहायक उप निरीक्षक अंजनी तिवारी सतना जिले में पीएम की वीआईपी ड्यूटी में जा रहे थे, तभी गोविंदगढ़ जिला रीवा चरखी घाटी के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए, तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिसमें सहायक उप निरीक्षक अंजनी की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन


अंजनी तिवारी काफी समय से शहडोल जिले में पदस्थ थे। लगातार वह जिले के कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। घटना की जानकारी जिले में पहुंचते ही पुलिसकर्मियों में शोक की लहर छा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सतना जिले में 27 अक्टूबर को पहुंचने वाले हैं, जिसको लेकर प्रदेश भर के जिलों से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसको लेकर शहडोल जिले के ब्यौहारी थाने में पदस्थ अंजनी तिवारी की भी वीआईपी ड्यूटी लगी थी। मोटरसाइकिल से वह ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी सड़क हादसे का शिकार हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

शहडोल जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हुई है, तो वहीं, दूसरी घटना में दो लोग घायल हुए हैं। सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है, तो दूसरी घटना में घर में ट्रक घुस जाने से दो लोग घायल हुए हैं।

बुढ़ार थाना क्षेत्र के लालपुर में सड़क को पार कर रहे एक अज्ञात युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक की पहचान करने में जुटी। थाना प्रभारी संजय जायसवाल का कहना है कि थाना क्षेत्र के लालपुर हाईवे पर यह हादसा हुआ, अज्ञात युवक सड़क को पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदते हुए आगे चला गया है, मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी, पुलिस ने अब मृतक युवक की पहचान करने में जुटी हुई है, तो वहीं पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन जिसने घटना की है उस वाहन का भी पता किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मामले पर अभी मार्ग कम कर जांच शुरू की है।

नरसराहा डिपो के पास घर में घुसा ट्रक, दो लोग घायल

कोतवाली थाना क्षेत्र के विचारपुर अल्ट्राटेक कोल माइंस में कोयला लेने जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक घर में घुस गया। घर में सो रहे दो लोग घायल हुए हैं। घायलों में पिता पुत्र शामिल हैं।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि विचारपुर अल्ट्राटेक कोल माइंस कोयला लेने जा रहा तेज रफ्तार ट्रक घर में जा घुसा जिसमें घर में सो रहे कृष्णा यादव और उसके पुत्र घायल हुए हैं। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को जब लगी तो स्थानी लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया जहां दोनों का उपचार शुरू हो गया है। पुलिस ने ट्रक क्रमांक MP-65-H- 9077 के चालक पर विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, पुलिस ने बताया कि ट्रक को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed