फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: Accused of rape-murder of a minor tried to commit suicide in police custody, hanged himself in toilet

Shahdol: नाबालिग से रेप-मर्डर के आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में की जान देने की कोशिश, टॉयलेट में लगा रहा था फांसी

Thu, 22 Feb 2024 07:30 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 07:30 PM IST
सार

पुलिस अभिरक्षा में युवक द्वारा आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। उसे नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या करने के आरोप में पकड़ा गया था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रीवा रैफर किया गया है। 

विज्ञापन
Shahdol: Accused of rape-murder of a minor tried to commit suicide in police custody, hanged himself in toilet
पुलिस अभिरक्षा में आत्महत्या की कोशिश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बीते दिनों नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक ने पुलिस अभिरक्षा में ही आत्महत्या की कोशिश की है। उसने टेबल क्लॉथ से बाथरूम के भीतर लगे एग्जास्ट पंखे पर फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


घटना ब्यौहारी थाने में गुरुवार को घटी है। बता दें कि आरोपी को पुलिस ने अपनी अभीरक्षा में बुधवार की शाम ही लिया था। इसके बाद उसे थाने में रखा गया। गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे आरोपी को टॉयलेट जाना था। टॉयलेट में ही आरोपी द्वारा टेबल क्लॉथ से बाथरूम के भीतर लगे एग्जास्ट पंखे पर फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया गया। तैनात पुलिस कर्मियों की नजर उस पर पड़ी तो उसे ब्यौहारी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


खेत में मिला था नाबलिग का शव
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को नाबालिग का उसके ही गांव में राहर के खेत में शव मिला था। पुलिस ने जब शव का पीएम कराया गया तो नाबालिग से दुष्कर्म और गला दबाकर मारने की बात सामने आई। पुलिस ने नाबालिग के मोबाइल की डिडेल साइबर सेल से ली तो पता चला कि मृतिका नाबालिग के एक दोस्त ने उससे फोन पर बात की थी। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग के दोस्त नीलेश सिंह गोड़ (21) की तलाश की और आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पहले उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और किसी बात को लेकर जब दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो उसने नाबालिग के ही दुपट्टे से उसका गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed