फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: 55 year old woman died due to lightning, got hit while picking mangoes

Shahdol: आकाशीय बिजली गिरने से 55 वर्षीय महिला की मौत, आम बीनते वक्त आई चपेट में

Thu, 09 May 2024 10:23 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 May 2024 10:23 PM IST
सार

आम बीनते वक्त ही आम के पेड़ में आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Shahdol: 55 year old woman died due to lightning, got hit while picking mangoes
शहडोल में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में गुरुवार शाम अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। तेज हवाओं के साथ बरसात हुई और आकाशीय बिजली गिरने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन


जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के पपोड़ गांव में खेत में आम बीन रही 55 वर्षीय महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है। गुरुवार शाम तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। हवा चलते ही महिला मुन्नी बाई कोल पति केमा कोल घर से खेत आम बीनने चली गई। आम बीनते वक्त ही आम के पेड़ में आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं कुछ दूर पर मौजूद एक घर में रह रहे लोगों ने तेज आवाज सुनकर कुछ देर बाद घर से बाहर निकलकर देखा तो महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। इसके बाद मुन्नी बाई के घर में इसकी जानकारी दी गई। लोग वहां पहुंचे तो महिला ने दम तोड़ दिया था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed