फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seven and a half lakh rupees were withdrawn from an old lady's account, two fraudsters arrested

Shahdol News: यूट्यूब से सीखकर बुजुर्ग महिला के खाते से उड़ाए 7.5 लाख रुपये, दो गिरफ्तार, ऐसे की जालसाजी

Mon, 21 Jul 2025 06:17 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 21 Jul 2025 06:17 PM IST
सार

जैतपुर पुलिस ने जालसाजी कर रिटायर्ड महिला के खाते से लाखों रुपये निकालने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी से 1.10 लाख नकद बरामद हुए हैं। पुलिस बाकी रकम बरामद करने के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Seven and a half lakh rupees were withdrawn from an old lady's account, two fraudsters arrested
पुलिस घेरे में आरोपी।

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर थाना पुलिस ने रिटायर्ड महिला के खाते से सात लाख रुपये निकालने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महेन्द्र उर्फ मोहित सिंह गोंड और पुष्पराज सिंह गोंड के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई को मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़) निवासी सेवानिवृत्त महिला सेमला बाई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बचत खाते से करीब साढ़े सात लाख रुपये धोखाधड़ी कर निकाले गए हैं। मामले की जांच शुरू करते हुए साइबर सेल की मदद से धोखाधड़ी में प्रयुक्त मोबाइल, सिम और खातों की जानकारी जुटाई गई। जिसके आधार पर मुख्य आरोपी महेन्द्र उर्फ मोहित सिंह गोंड को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1 लाख 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद किए गए। उससे पूछताछ के बाद वहीं दूसरे आरोपी पुष्पराज सिंह गोंड को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाकाल के गर्भगृह में जबरन घुसा भाजपा विधायक शुक्ला का बेटा, कर्मचारी को धमकाया, पहले भी हो चुका ऐसा विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


यू-ट्यूब से सीखी जालसाजी की तरकीब
पूछताछ में पता चला कि आरोपी महेन्द्र ने यूट्यूब वीडियो देखकर जालसाजी की योजना बनाई थी। आरोपियों ने महिला की सिम और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर यूपीआई आईडी बनाई और फिर कियोस्क बैंकिंग सेंटर्स के माध्यम से पैसे निकाले। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, उनसे बाकी की रकम बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले के खुलासे में जैतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जियाउल हक, प्रधान आरक्षक मो. जाहिद, आरक्षक जयेंद्र सिंह, सोनू दुबे, विजय कुमार महरा और साइबर सेल के सत्यप्रकाश मिश्रा की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़ें: तंत्र-मंत्र से घर में घुसा, संबंध बनाने की चाह, महिला नहीं मानी तो किया रेप; हत्या कर तांत्रिक ने की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed