फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Protest against Mhow incident in Shahdol, Youth Congress workers burnt effigy of Chief Minister

MP News: महू की घटना का शहडोल में विरोध, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Sat, 18 Mar 2023 02:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 18 Mar 2023 02:26 PM IST
सार

पुतला दहन कार्यक्रम शहर के हृदय स्थल में गांधी चौक में किया गया। युवा कांग्रेस ने जब पुतला दहन किया तब मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। लेकिन पुलिस पुतला दहन करने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक नहीं सकी। 

विज्ञापन
Protest against Mhow incident in Shahdol, Youth Congress workers burnt effigy of Chief Minister
महू की घटना का शहडोल में विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल युवा कांग्रेस ने इंदौर के महू में आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं उसके लिए न्याय मांग रहे आदिवासी युवक की पुलिस फायरिंग से मौत मामले पर पुतला दहन कर विरोध किया। घटना को लेकर मध्यप्रदेश के कई जिलों में विरोध देखने को मिल रहा है। अब शहडोल जिले में भी युवा कांग्रेस ने जमकर हल्ला मचाया और प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया।  
विज्ञापन


पुतला दहन कार्यक्रम शहर के हृदय स्थल में गांधी चौक में किया गया। युवा कांग्रेस ने जब पुतला दहन किया तब मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। लेकिन पुलिस पुतला दहन करने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक नहीं सकी। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अनुपम ने सीएम शिवराज सिंह का पुतला दहन किया है। 
विज्ञापन


इंदौर के महू में आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ एवं उसके लिए न्याय की मांग कर रहे आदिवासी युवक की पुलिस फायरिंग में मृत्यु हुई थी। उक्त घटना में पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करते हुए युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के आह्नान पर युवा कांग्रेस शहडोल जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में युवा कांग्रेस शहडोल द्वारा गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed