फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Policeman investigating motorcycle theft had his bike stolen, found it himself after 9 months

Shahdol News: चोरी की विवेचना कर रहे पुलिसकर्मी की बाइक हुई चोरी, नौ महीने बाद खुद की तलाश

Tue, 24 Sep 2024 01:42 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2024 01:42 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है, लेकि अब तक उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले का खुलाया किया जाएगा।

विज्ञापन
Policeman investigating motorcycle theft had his bike stolen, found it himself after 9 months
चोरी की बाइक जप्त

विस्तार

पुलिसकर्मी ने चोरी हुई अपनी बाइक को खुद ही ढूंढ निकाला है, मोटरसाइकिल चोरी की विवेचना के दौरान खुद पुलिसकर्मी की बाइक ब्यौहारी कस्बे से चोरी हो गई थीं, जिसे 9 महीने बाद पुलिसकर्मी ने ढूंढ कर संबंधित थाने में खड़ा करवा लिया है। जब्ती की कार्रवाई ब्यौहारी पुलिस करेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र से जनवरी महीने में प्रधान आरक्षक जीवन लाल की पल्सर बाइक चोरी हो गई थी, बताया गया कि पुलिसकर्मी एक मोटरसाइकिल चोरी की विवेचना कर रहा था, जांच के लिए वह कस्बे में गया था। इस दौरान लोगों के बयान दर्ज करते समय किसी ने बाइक चुरा ली। पुलिसकर्मी बाहर निकलकर आए तो उसे पता चला कि बाइक चोरी हो गई है।  उसने बाइक की तलाश की लेकिन, पता नहीं चल पाया। पुलिसकर्मी ने मामले की शिकायत ब्यौहारी थाने में की, जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध जनवरी महीने में केस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


कुछ समय बाद ही पुलिसकर्मी जीवन लाल का तबादला थाने से पुलिस लाइन हो गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। चोरी हुई मोटरसाइकिल की विवेचना कर रहे पुलिसकर्मियों से संपर्क साधते साधते उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल अमलाई थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव से ढूंढ निकाली। बताया गया कि पुलिस कर्मी को जब पता चला कि उसकी पल्सर मोटरसाइकिल जो जनवरी महीने में चोरी हुई थी, वह पड़रिया गांव में एक घर के पास खड़ी हुई है। जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा और मोटरसाइकिल को वहां से लेकर संबंधित थाने में खड़ा करवा दिया। मामले की जानकारी विवेचना कर रहे अधिकारियों को दी गई है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी हुई मोटरसाइकिल मिल गई है, आरोपी की तलाश की जा रही है, अब तक आरोपी का पता नहीं लग पाया है। लेकिन जल्द से जल्द इस पूरे मामले में खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed