फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police seized three tractors filled with illegal sand in Devlaund in three days

Shahdol News: अवैध रेत से भरे तीन ट्रैक्टरों को पुलिस ने किया जब्त, लगातार जारी है रेत का काला कारोबार

Tue, 21 Jan 2025 09:28 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 21 Jan 2025 09:28 AM IST
सार

थाना प्रभारी ने बताया कि यह तीसरे दिन है जब रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। तीनों ही मामलों में चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Police seized three tractors filled with illegal sand in Devlaund in three days
रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त।

विस्तार

शहडोल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवलौंद पुलिस एक्शन मोड में काम कर रही है। लगातार तीसरे दिन भी रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर चालक व मालिक के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है। यह वही क्षेत्र है जहां बीते वर्ष रेत माफियाओं ने एक पटवारी को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी। उस घटना के बाद पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर पूर्णतः रोक लगा दी थी, लेकिन अब यह अवैध काला कारोबार फिर से शुरू हो गया है। तीन दिनों में तीन ट्रैक्टरों को अवैध रेत परिवहन करते हुए पुलिस ने जब्त कर कार्रवाई की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देवलौंद पुलिस ने ग्राम खोखरा टोला बुढ़वा के पास रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की सूचना पर कार्रवाई की। चालक आशू द्विवेदी (1), पिता भगवानदास द्विवेदी निवासी धरी नंबर 2, परौहन टोला और वाहन स्वामी गोलू सोनी, निवासी बुढ़वा से रेत परिवहन के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर पुलिस ने अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त कर आरोपी चालक व वाहन मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि यह तीसरे दिन है जब रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। तीनों ही मामलों में चालक व मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि देवलौंद वही क्षेत्र है जहां पिछले वर्ष पटवारी प्रसन्न सिंह की रेत माफियाओं ने हत्या कर दी थी। पटवारी अवैध खनन रोकने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। उसी दौरान अवैध रेत से भरे एक ट्रैक्टर को आता देख उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर इस क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, अब फिर से इस क्षेत्र में रेत का काला कारोबार शुरू हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed