फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police revealed the kidnapping case of sixth class student in shahdol

Shahdol News: छठवीं के छात्र के अपहरण मामले पर पुलिस ने किया खुलासा, मां और मामा ने रची थी साजिश

Sat, 26 Oct 2024 01:11 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2024 01:11 PM IST
सार

Shahdo: थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि छात्र के लापता होने की शिकायत थाने आई थी। अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश की गई। स्कूल की फीस जमा नहीं थी। स्कूल प्रबंधन पर दबाव बनाने के लिए मां और मामा ने साजिश रच कर छात्र को रीवा भेज दिया था।

विज्ञापन
Police revealed the kidnapping case of sixth class student in shahdol
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में निजी विद्यालय के संचालक ने छठवीं में पढ़ने वाले छात्र को फीस जमा न होने से स्कूल से भगा दिया, जिसके बाद मां और मामा ने साजिश रची और छात्र का अपहरण करवा दिया। मामला तूल पकड़ा और पुलिस ने रीवा जिले के बिछिया थाने से छात्र को दस्तयाब कर ब्यौहारी ले आई और पूछताछ में यह पूरा खुलासा चौंकाने वाला हुआ।
विज्ञापन


बताया गया कि चार दिन पहले ब्यौहारी थाना क्षेत्र के नगर में संचालित एक निजी विद्यालय में छठवीं का छात्र पड़ता था। पिता मजदूरी करने के लिए महाराष्ट्र गए हुए थे, छात्र की फीस 3 महीने से जमा नहीं हुई थी, जिसके बाद स्कूल संचालक ने छात्र को स्कूल से कई बार भगा दिया। मां परेशान थी और लगातार स्कूल संचालक से विनती कर रही थी कि साहब इसके पिता के आते ही आपकी फीस चुका दूंगी, लेकिन संचालक मानने को तैयार नहीं था और फिर चार दिन पहले स्कूल पहुंचे छात्र को फीस जमा न होने की वजह से संचालक ने स्कूल से भगा दिया।
विज्ञापन


परेशान मां अपने भाई मतलब छात्र के मामा के साथ मिलकर एक बड़ी साजिश रची। स्कूल से भगाया गया छात्र जब घर पहुंचा तो उसने बताया कि आज फिर स्कूल से उसे फीस जमा ना होने की वजह से भगा दिया गया है। नाराज मां छात्र के मामा के साथ मिलकर उसका अपहरण करवा दिया और रिश्तेदारी में रीवा भेज दिया। जब मामला तूल पकड़ा तो पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम को खोल कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया है कि मंगलवार की शाम छात्र के लापता होने की शिकायत थाने आई थी। छात्र नाबालिग था, जिसकी वजह से मामले पर अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश की गई। पता लगा कि छात्र के स्कूल की फीस जमा नहीं थी, स्कूल प्रबंधन पर दबाव बनाने के लिए मां और मामा ने साजिश रच कर छात्र को रीवा भेज दिया था। जब मामला तूल पकड़ा तो मां ने छात्र को रीवा के बिछिया थाने के सामने खड़ा कर दिया और छात्र बिछिया पुलिस के पास पहुंचा और उसने बताया कि मुझे किसी ने अपहरण कर यहां लेकर आया है।


बिछिया पुलिस ने ब्यौहारी थाने में मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने छात्र को ब्यौहारी लाया है। पूरे मामले को पुलिस ने खोलकर रख दिया है, जिसमें यह स्पष्ट हो गया है कि स्कूल की फीस न जमा होने से छात्र को बार-बार स्कूल से भगाया जा रहा था। मां और मामा ने मिलकर स्कूल प्रबंधन पर दबाव बनाया और छात्र का अपहरण करवा लिया था। मामले पर पुलिस अब विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed