{"_id":"65be409562651587c7037019","slug":"police-busted-diesel-theft-gang-in-shahdol-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: डीजल चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 100 लीटर से अधिक डीजल व बोलेरो वाहन किये जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: डीजल चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 100 लीटर से अधिक डीजल व बोलेरो वाहन किये जब्त
Sat, 03 Feb 2024 07:03 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 03 Feb 2024 07:03 PM IST
सार
MP News: जिले की बुढार पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है। जबकि एक फरार है। बुढार पुलिस सरगर्मी से इन चोरों की तलाश कर रही थीं। पकड़े गए डीजल चोर गिरोह में एक नाबालिग भी शामिल है। पकड़े गए डीजल चोरों के पास से चोरी किया हुआ 100 लीटर डीजल व एक बोलेरो वाहन जब्तकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुढार पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है। इस गिरोह का सरगना बड़े वाहनों के चालकों से चाकू की नोक पर डीजल चोरी कर फरार हो जाता था, जो लंबे समय से पुलिस व वाहन मालिकों के नाक में दम कर रखा था, जोकि अब पुलिस गिरफ्त में है। थाना प्रभारी बुढार संजय जायसवाल ने बताया कि पकड़े गए चोरों में मनोज लोनी, टीकम उर्फ टिक्कू समेत एक नाबालिग चोर को पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस की नाक में कर रखा था दम
जबकि इस गिरोह का एक सदस्य सूरज बैगा फरार है। जिसकी बुढार पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पकड़े गए डीजल चोर क्षेत्र के चार पहिया व बड़े वाहनों के चालकों को चाकू दिखाकर डीजल चोरी कर फरार हो जाता था, ये डीजल चोर ना केवल गाड़ी मालिकों के बल्कि पुलिस की भी नाक में दम कर रखा था, जिनकी पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
