फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   One died and one seriously hurt in Shahdol road mishap

Shahdol News: ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 16 May 2024 02:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 16 May 2024 02:04 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में साखी गांव के पास बाइक सवार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर बताया जा रहा है।

विज्ञापन
One died and one seriously hurt in Shahdol road mishap
शहडोल में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के साखी गांव के पास बाइक सवार युवकों को ट्रक ने ठोकर मार दी, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। दूसरा युवक गंभीर घायल है।

विज्ञापन


मोटरसाइकिल पर सवार होकर युवक बाजार की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में यह सड़क हादसा हो गया। सामने से तेज रफ्तार पाइप लोड कर ट्रक आ रहा था। उसने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों युवक घटनास्थल पर गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की खबर दी। दोनों घायल युवकों को अस्पताल भिजवाया गया। वहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही 26 वर्षीय विपिन सेन की मौत हो गई। लक्ष्मीकांत गुप्ता इस घटना में गंभीर घायल हुआ है। डॉक्टरों ने उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी मोहन पड़वार ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को स्थानीय लोगों द्वारा दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रक घटना को अंजाम देकर वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया था। ट्रक को पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया है। एक युवक की मौत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed