फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Old woman dies due to drowning in a well in Shahdol

Shahdol: पैर फिसलने से कुएं में गिरी वृद्ध महिला, बचाने की कोशिश में लगे रहे घर वाले, नहीं बचा पाए जान

Sun, 17 Dec 2023 01:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 17 Dec 2023 01:10 PM IST
सार

आसपास के लोगों की मदद से वृद्ध महिला को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक देर हो गई। वृद्ध महिला की कुएं में ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Old woman dies due to drowning in a well in Shahdol
कुएं में गिरने से महिला की मौत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गोहपारू थाना क्षेत्र के सोन टोला में कुएं से पानी निकलते समय वृद्ध महिला की डूबने से मौत हो गई है। सुबह 75 वर्षीय धीरिजिया बाई पति हेमराज गोड निवासी सोन टोला घर में स्थित कुएं से पानी निकल रही थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। कुएं में ही वृद्ध महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोन टोला की रहने वाली 75 वर्ष की धीरिजिया बाई सुबह घर में ही स्थित कुएं में निस्तार के लिए पानी निकल रही थी। पानी निकलते समय उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। घर में मौजूद लोगों को शोर सुनाई दिया तो लोग दौड़ पड़े और वृद्ध महिला को कुएं से निकालने का प्रयास करने लगे। आसपास के लोगों की मदद से वृद्ध महिला को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक देर हो गई। वृद्ध महिला की कुएं में ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। सूचना लगते ही घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर शव को अस्पताल पीएम के लिए भिजवाया है। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। कुएं में पानी भरते समय वृद्ध महिला का पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed