फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP Shahdols daughter is making waves in Asian Games playing with Indian cricket team whole country has hope

MP News: एशियन गेम्स में शहडोल की बेटी मचा रही धमाल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम से खेल रहीं, पूरे देश को उम्मीद

Fri, 22 Sep 2023 07:01 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Fri, 22 Sep 2023 07:01 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल की बेटी एशियन गेम्स में धमाल बचा रही है। जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम से खेल रही है। खेल के दौरान पूरे भारत को उम्मीद है।

विज्ञापन
MP Shahdols daughter is making waves in  Asian Games playing with Indian cricket team whole country has hope
शहडोल की बेटी से पूरे देश को उम्मीद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशियन गेम्स में इस बार मध्य प्रदेश शहडोल की रहने वाली पूजा वस्त्रकार भी हिस्सा ले रही हैं। पूजा वस्त्रकार इस भारतीय महिला टीम में शामिल हैं। प्लेइंग इलेवन में भी शामिल हैं। भारतीय तेज गेंदबाजी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। शहडोल की बेटी पूजा वस्त्रकार से बेहतर खेल की उम्मीद होगी।

विज्ञापन


एशियन गेम्स में पूजा से उम्मीद 
पूजा वस्त्रकार भारतीय महिला टीम की रेगुलर खिलाड़ी हैं। और क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलती हैं। वनडे, टेस्ट, T-20 के सभी फॉर्मेट में पूजा भारतीय महिला टीम से खेलती हैं। इस बार एशियाई गेम्स में भी पूजा वस्त्रकार टीम में शामिल है। जिनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद लगाई जा रही है। इससे पहले पूजा वस्त्रकार 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स भी खेल चुकी हैं। अब एशियन गेम्स खेल रही हैं।
विज्ञापन


इस बार एशियन गेम्स चीन के हांगझोउ शहर में हो रहे हैं। जो कि 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक चलेगा। एशियन गेम्स हर चार साल में एक बार होता है। इस बार क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। वुमेन कैटेगरी के मैच तो 21 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। भारतीय महिला टीम ने अपना पहला मुकाबला क्वार्टर फाइनल मैच के तौर पर मलेशिया के खिलाफ खेल भी लिया है। हालांकि बारिश की वजह से मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकल सका। आखिरी बार साल 2014 में एशियन गेम्स में क्रिकेट शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियन गेम्स इवेंट के क्वालीफायर मुकाबले 23 सितंबर से पहले ही शुरू हो चुके हैं। इसीलिए वैसे तो एशियन गेम्स की शुरुआत 23 सितंबर से हो रही है लेकिन एशियाई गेम्स के इवेंट की क्वालीफायर मुकाबले पहले ही हो चुके हैं। विमेंस क्रिकेट के क्वालीफायर मुकाबले भी 19 सितंबर से शुरू हैं। विमेंस क्रिकेट का फाइनल मुकाबला 25 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम सीधे क्वार्टर फाइनल से खेल रही है। भारतीय महिला टीम का पहला क्वार्टर फाइनल मैच था। हालांकि यह बिना किसी रिजल्ट के ही खत्म हो गया। भारतीय महिला टीम का मैच मलेशिया से था जहां भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में दो विकेट खोकर 173 रन बनाएं। भारतीय महिला टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने 67 रन और रोड्रिगेज ने 47 रन की पारी खेली। रोड्रिगेज नॉट आउट रहीं, भारतीय महिला टीम की ओर से पूजा वस्त्रकार जो कि मध्य प्रदेश के शहडोल की रहने वाली हैं उन्होंने गेंदबाजी से भारतीय महिला टीम की दूसरी पारी की शुरुआत की ही थी। दो गेंद फेंके ही थे की बारिश होने लग गई और मैच बिना किसी रिजल्ट के ही खत्म हो गया। हालांकि भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर गई है।


एशियाई गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शहडोल की पूजा वस्त्रकार भी शामिल हैं। इस तरह से एशियन गेम्स में शहडोल की कोई खिलाड़ी पहली बार एशियन गेम्स में शिरकत कर रही है। जो मध्य प्रदेश के शहडोल के लिए एक बहुत ही गर्व की बात है। पूजा वस्त्रकार से बेहतर प्रदर्शन की भी उम्मीद की जा रही है। पूजा वस्त्रकार के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पूजा ने 27 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें 20 विकेट हासिल किए हैं। तो वहीं, 51 T20 मैचों में 31 विकेट हासिल किए हैं। साथ ही दो टेस्ट मैच में पांच विकेट निकाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed