फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News: When forest department patrol team stopped them, the accused fled leaving the vehicle

MP News: वन विभाग के गश्ती दल ने रोका तो वाहन छोड़ फरार हुए आरोपी, पशु तस्करों से 22 मवेशी बरामद

Sat, 09 Mar 2024 03:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 09 Mar 2024 03:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शहडोल में वन विभाग के गश्ती दल ने पशु तस्करों को पकड़ा है। 22 मवेशियों को बरामद किया गया है। गश्ती दल ने रोका तो वाहन छोड़ आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने भी कार्रवाई की है।  

विज्ञापन
MP News: When forest department patrol team stopped them, the accused fled leaving the vehicle
शहडोल में पशु तस्करों को पकड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में जंगली रास्ते से होकर पशु की तस्करी हो रही थी जिस पर एक बड़ी कार्रवाई हुई है। गश्त पर निकले वन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी भूमि से निकल रहे एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन ट्रक रुकने की बजाय भागने का प्रयास में था। बाद में पुलिस की मदद से ट्रक को रोका गया। उसकी तलाशी ली गई तो ट्रक में क्रूरतापूर्वक पशुओं को भरा पाया गया है।

विज्ञापन


वन परिक्षेत्र अधिकारी केशवाही अंकुर तिवारी ने बताया कि जंगल के रास्ते से होकर पशु की तस्करी हो रही थी। केशवाही क्षेत्र के बरतर गांव के पास वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी रात्रि गश्त पर थे। तभी एक ट्रक झींक बिजुरी मार्ग से केशवाही की ओर आता दिखाई दिया। बरतर गांव के समीप वन विभाग के अधिकारियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन चालक वाहन को लेकर भागने की फिराक में था। मामले की जानकारी चौकी प्रभारी केसवाही आशीष झारिया को दी गई। मामले की जानकारी लगते ही चौकी प्रभारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मवेशियों से भरे ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक को पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए जब्त कर लिया। वाहन चालाक मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक में 22 मवेशी बरामद किए गए हैं। रेंजर अंकुर तिवारी का कहना है कि मवेशियों को बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। उससे पहले ही वन विभाग व पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्यवाही कर मवेशियों को बूचड़खाने जाने से पहले ही आरोपियों के चुंगल से मुक्त कर लिया है। ट्रक क्रमांक एमपी-17-एचएच-3047 को जब्त किया गया है। पुलिस पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। इस कार्यवाही में केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी के साथ उनकी टीम एवं केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झारिया की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed