फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News: Three killed in two separate road accidents in Shahdol, condition of two people critical

MP News: शहडोल में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, दो लोगों की हालत नाजुक

Mon, 27 Feb 2023 08:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 27 Feb 2023 08:52 PM IST
सार

शहडोल जिले में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
MP News: Three killed in two separate road accidents in Shahdol, condition of two people critical
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई है। सीधी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना गोहपारू थाना क्षेत्र के दीयापीपर तिराहे के समीप घटी है। दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल है। उनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

विज्ञापन


सीधी थाना क्षेत्र के चरहेट निवासी दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हुई है। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र सिंह कंवर, उम्र 28 वर्ष, एवं निलेश सिंह कंवर, उम्र 26 वर्ष, बाइक पर अमझोर से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इससे बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि घटना थाने के समीप स्कूल के पास की है।  
विज्ञापन


दूसरी घटना गोहपारू थाना क्षेत्र में हुई । यहां दो बाइकों में आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। घटना गोहपारू थाना क्षेत्र के दियापीपर तिराहे के समीप गठित हुई है। थाना प्रभारी गोहपारू सुभाष दुबे ने जानकारी देते हुए बताया है कि आमने-सामने से आ रही दो बाइकों में दियापीपर तिराहे के समीप भिड़ंत हो गई है। इस घटना में बबलू सिंह पुत्र पंडा सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी कुसमहा थाना पाली की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना देख स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। सूचना लगते ही गोहपारू पुलिस और 108 घटनास्थल पहुंची। बबलू सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक में दो लोग सवार थे। इनकी हालत नाजुक बनी है। जानकारी के अनुसार दोनों घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed