{"_id":"64ed72c2f45bafb29206d6b5","slug":"mp-news-speeding-car-hit-one-person-on-bike-died-another-serious-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर, बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर, बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर
Tue, 29 Aug 2023 09:53 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 29 Aug 2023 09:53 AM IST
सार
शहडोल जिले में सड़क हादसे में एक व्यक्ति ने जान गंवा दी। दूसरा गंभीर है। बाइक को कार ने ठोकर मार दी थी, जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
शहडोल में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बोडीहा तिराहे के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है तो दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पसगडी से मझौली के रास्ते पर बाइक पर शिवकुमार और कमलेश जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कमलेश की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही शिवकुमार गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमलेश अपने रिश्ते के भाई शिवकुमार के साथ मझौली जा रहा था, तभी बोड़ीहा तिराहे के पास तेज रफ्तार कार MP-66-CA-0736 ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार कमलेश की मौत हो गई। शिवकुमार को गंभीर चोटे आई हैं। घटना देखकर स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए। घायल शिवकुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कार को जब्त कर लिया है। कार चालक के विरुद्ध पुलिस जांच के बाद मामला दर्ज करेगी।
विज्ञापन
