फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News Praveen Togadia says in Shahdol Hindu is in danger

MP News: शहडोल में प्रवीण तोगड़िया ने कहा- हिंदू खतरे में है, इनको जगाने के लिए हम सभी को कार्य करना होगा

Fri, 05 May 2023 07:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 May 2023 07:45 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में पहुंचे हिंदू नेता प्रवीण तोगड़िया ने बड़ी बात कही है। तोगड़िया ने कहा, हिंदू खतरे में हैं। हिंदूओं को जगाने के लिए हम सभी को कार्य करना होगा।

विज्ञापन
MP News Praveen Togadia says in Shahdol Hindu is in danger
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक दिवसीय शहडोल दौरे पर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा, हिंदू खतरे में है। इनको जगाने के लिए हम सभी को कार्य करना होगा। शहडोल पहुंचने पर बजरंग दल के अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से भी जगाने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, जिले के सभी तहसील में मंगलवार या शनिवार एक दिन हनुमान चालीसा किया जाएगा।

विज्ञापन


जिले के बुढार में आयोजित हिंदू साथी सम्मेलन और त्रिशूल दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रवीण तोगड़िया का शहडोल में भव्य स्वागत किया गया। जब उनसे कर्नाटक में कांग्रेस के मेनिफेस्टो में बजरंग दल को प्रतिबंधित करने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर हमला करने वाले पर ही प्रतिबंध लगना चाहिए। तबलीगी जमात, उलेमा-ए-हिंद पर, फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगाओ। हिंदू संगठन पर प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि बलात्कार की घटना होती है तो बलात्कारी को दंड दिया जाता है, बलात्कार हुई महिला को कैसे दंडित किया जाएगा। संगठनों पर प्रतिबंधित लगाने का मतलब अब बलात्कार हुई महिला को भी दंडित किया जाएगा। वहीं, जबलपुर में कांग्रेस कार्यायल पर हुई तोड़फोड़ को लेकर उन्होंने चुप्पी साधी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण तोगड़िया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ की और कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भगवान राम की राम पद गमन यात्रा कार रूट मैप तैयार कर काम प्रारंभ कर दिए हैं। साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी राम पद गमन यात्रा का काम कर रहे हैं। दोनों ही अच्छा काम कर रहे हैं, जो हिंदुओं के लिए काम करेगा मैं उसके साथ हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed