फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News: One dead in collision between two trucks on National Highway 43, long traffic jam after the accident

MP News: नेशनल हाईवे 43 पर दो ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत, हादसे का बाद लगा लंबा जाम

Fri, 01 Mar 2024 07:22 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 07:22 PM IST
सार

शहडोल में दो ट्रकों की टक्कर में एक की मौत हो गई। हादसे के बाद लंबा हाईवे जाम लग गया। घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुल सका। 

विज्ञापन
MP News: One dead in collision between two trucks on National Highway 43, long traffic jam after the accident
शहडोल में ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। नेशनल हाईवे 43 में राजा बाग चौक पर दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत में ट्रक के खलासी की जान चली गई। जबकि वाहनों को भारी क्षति पहुंची है। इस घटना के बाद रीवा रोड, कटनी रोड, बुढ़ार रोड और शहडोल रोड चारों मार्गों पर जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कटनी की ओर से ट्रक क्रमांक एमएच 12 एनएक्स 0448 ओवरब्रिज के नीचे से आ रहा था। उसने रीवा की ओर जाने वाले ट्रक (एमपी15 एचए 5085) के अगले हिस्से को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दूसरा ट्रक फंस गया और इन दोनों ट्रकों की टक्कर व आपस में बॉडी फंस जाने के कारण रीवा की ओर जा रहे ट्रक का खलासी प्रदीप सिंह (25) निवासी सागर बीच में फंस गया, जिसे बड़ी मुश्किल से आधे घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। जेसीबी के माध्यम से निकाले जाने के बाद उसकी हालत अत्यंत गंभीर पाई गई, जिसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल शहडोल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि रास्ते में ही खलासी की मौत हो गई।
विज्ञापन


क्यों हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार इस हादसे का मुख्य कारण निर्माण एजेंसी एमपीआरडीसी और निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार कंपनी की लापरवाही को माना जा रहा है। पहली बार इस मार्ग से निकलने वाले नए वाहन चालकों को निर्माण कार्य अथवा चौराहे की जानकारी नहीं हो पाती जिसके कारण वह गति कम किए बिना क्रॉसिंग पार करते हैं और यही वजह आज के हादसे का कारण बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

MP News: One dead in collision between two trucks on National Highway 43, long traffic jam after the accident
शहडोल में हादसे के बाद लगा लंबा जाम - फोटो : सोशल मीडिया
हाईवे का दूसरा ब्लैक स्पॉट
स्थानीय राजा बाग चौक नेशनल हाईवे पर शहर का दूसरा ब्लैक स्पॉट बनकर रह गया है, जहां आए दिन सड़क हादसे और इन हादसों में लोगों की मौतें होती हैं। इसके पूर्व भी ओवरब्रिज के अगल-बगल वाहन चालकों को भौतिक स्थिति की जानकारी न होने के कारण दुर्घटनाएं घट चुकी हैं। आज भी वास्तविक भौगोलिक स्थिति की जानकारी नहीं होने के कारण दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल चौक भी एक बड़ा ब्लैक स्पॉट बनकर सामने आया है, जहां दो डॉक्टरों को सड़क हादसे में अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। इसके अलावा भी कई बार छिटपुट दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन, एमपीआरडीसी अथवा निर्माण कर्ता ठेका कंपनी द्वारा ऐसी कोई व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई जिससे इन हादसों में कमी लाई जा सके।

चौतरफा जाम
राजा बाग चौक में दोपहर बाद हुई इस हृदय विधायक दुर्घटना के बाद तकरीबन एक घंटे तक चारों मार्गों रीवा, कटनी, बुढार और शहडोल में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम लगा रहा जिसे हटाने या वाहनों को सुरक्षित पासिंग दिलाने के लिए ना तो मौके पर यातयात पुलिस बल मौजूद था और नहीं थाने की पुलिस उतनी सख्या थी। स्थानीय नागरिकों एवं उत्साही युवाओं द्वारा अथक प्रयास कर इन वाहनों को एक-एक कर गंतव्य की ओर रवाना करते हुए जाम खुलवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed