फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News: Jewelery worth lakhs stolen from house in Shahdol in broad daylight

MP News: शहडोल में नहीं थम रहे अपराध, अब दिनदहाड़े घर से लाखों के जेवर चोरी

Fri, 20 Jan 2023 09:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 09:59 PM IST
सार

निगम कॉलोनी में मनीष श्रीवास्तव के सूने मकान में हुई। इसमें पीड़ित के अनुसार तीन लाख रुपये से अधिक के जेवरात चोरों ने उड़ा लिए। चोरों ने पीड़ित श्रीवास्तव के घर का ताला तोड़कर धावा बोला। 

विज्ञापन
MP News: Jewelery worth lakhs stolen from house in Shahdol in broad daylight
शहडोल के निगम कॉलोनी में मनीष श्रीवास्तव के सूने मकान में हुई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बदमाशों के हौसले दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे हैं। दो महिलाओं की हत्या व एक वृद्धा के साथ दुराचार की घटना के दो दिन बाद शुक्रवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मकान में दिनदहाड़े लाखों के जेवर चोरी हो गए। 
विज्ञापन


चोरी की यह घटना निगम कॉलोनी में मनीष श्रीवास्तव के सूने मकान में हुई। इसमें पीड़ित के अनुसार तीन लाख रुपये से अधिक के जेवरात चोरों ने उड़ा लिए। चोरों ने पीड़ित श्रीवास्तव के घर का ताला तोड़कर धावा बोला। चोर सोने की चेन, अंगूठी, 10 जोड़ी कान के टॉप्स सहित सोने-चांदी के कई कीमती जेवरात तथा नगदी लेकर फरार हो गए। इनकी कुल कीमत फरियादी ने लगभग तीन लाख रुपये के आसपास बताई है। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगने के बाद फरियादी मनीष श्रीवास्तव ने कोतवाली पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं एवं उनकी पत्नी एक निजी विद्यालय में टीचर है। दोनों ही शुक्रवार सुबह नौ  बजे घर से निकल गए थे। दोपहर दो बजे पड़ोसियों ने चोरी की सूचना उन्हें फोन पर दी। जानकारी लगने के कुछ देर बाद जब वे घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर अलमारी में रखे कीमती जेवरात व नगद चोरों ने पार कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिकायत करने जब वे कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने मात्र 75 हजार रुपये के जेवर चोरी होने की एफआईआर दर्ज की। उनका कहना है कि पुलिस सही चोरी की रिपोर्ट नहीं लिख रही है मनीष का कहना है कि वे पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत करेंगे। 


पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दिनदहाड़े चोरी की वारदात शहर के बीचोंबीच घटी। पुलिस की पेट्रोलिंग व फिक्स पॉइंट पर बड़ा सवाल चोरों ने खड़ा कर दिया है। कोतवाली क्षेत्र में चोरी, हत्या व दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोतवाली थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक ने एक दिन पहले ही लाइन हाजिर कर दिया था, लेकिन नए थाना प्रभारी ने अभी कोतवाली का प्रभार नहीं लिया और चोरी की घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed