फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News brother-in-law made his sister-in-law pregnant In Shahdol

MP News: शहडोल में साली के साथ जीजा ने चलाया चक्कर, गर्भवती होते ही हुआ रफूचक्कर

Fri, 22 Dec 2023 12:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 22 Dec 2023 12:10 PM IST
सार

शहडोल जिले में जीजा-साली के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जीजा ने अपनी बीवी की बहन को ही अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर कई दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में जब बीवी की बहन गर्भवती हो गई और शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी जीजा बीवी व उसकी बहन दोनों को ही छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
MP News brother-in-law made his sister-in-law pregnant In Shahdol
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने जीजा-साली के अटूट रिश्ते को तार-तार कर दिया है। जीजा-साली के बीच प्रेम-प्रसंग हुआ और इस दौरान साली गर्भवती हो गई। मामला बच्चे तक जा पहुंचा, जिसके बाद अब इस पूरे मामले की शिकायत युवती ने थाने में कर दी।

विज्ञापन


बता दें कि घटना जिले के केशवाही चौकी अंतर्गत की है, जहां यह घटना हुई है। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि एक ही गांव के दोनों हैं, जिसमें एक जीजा अपने रिश्ते की साली के साथ इतना नजदीक आ गया कि दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया। प्रेम-प्रसंग का यह रिश्ता धीरे-धीरे शारीरिक संबंध में जा पहुंचा और फिर अचानक ही युवती गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


युवती के गर्भवती होते ही इस रिश्ते को लेकर हल्ला मचना शुरू हुआ। लोगों की जानकारी में बात आई और बात को दबाने के लिए दोनों में समझौता कराने की कोशिश की गई। आगे का हल निकालने की बात चल ही रही थी, तब तक अविवाहित युवती ने बच्चे को जन्म दे दिया और जैसे युवती ने बच्चे को जन्म दिया, उसके बाद से ही यह मामला और तूल पकड़ लिया और फिर युवक ने उस बच्चे को अपनाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवती इन सबसे तंग आकर इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। जहां केशवाही चौकी में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और युवक की तलाश शुरू की गई। युवक थाने में शिकायत के बाद से ही फरार हो गया था। पुलिस को पता लगा कि युवक बेंगलुरु में है तो पुलिस उसे पकड़ने के लिए बेंगलुरु पहुंच गई। लेकिन युवक को जब पता लगा कि पुलिस बेंगलुरु आ चुकी है तो वह वहां से भी भाग निकला।


बेंगलुरु से जब युवक के पीछे-पीछे पुलिस आई तो युवक को कटनी में दबोच लिया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस इसमें और तहकीकात कर रही है। युवक पुलिस की गिरफ्त में है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर पांडे के साथ आर गणेश की भूमिका महत्वपूर्ण रही। चौकी प्रभारी आशीष झरिया ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। युवक के विरूद्ध धारा-376 व अन्य धाराओं पर मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed