फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News: Again a minor became a victim of lust, was raping for a year on the pretext of marriage

MP News: फिर एक नाबालिग बनी हवस का शिकार, शादी का झांसा देकर एक साल कर रहा था दुष्कर्म

Thu, 01 Jun 2023 02:46 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 01 Jun 2023 02:46 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शहडोल में एक बार फिर नाबालिग के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर एक युवक ने 17 वर्षीय किशोरी के साथ ज्यादती की। 
 

विज्ञापन
MP News: Again a minor became a victim of lust, was raping for a year on the pretext of marriage
शहडोल ब्यौहारी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक ने 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा दिया और उसके साथ एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


ब्योहारी थाना की इंस्पेक्टर रमा आर्मो ने बताया कि मासूम अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची थी। उसने शिकायत में कहा है कि युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर अपनी हवस मिटा रहा था। शुरुआत में तो वह शादी का झांसा देता रहा। बाद में वह धमकी देता कि अगर पुलिस को बताया तो जान से मार देगा। लड़की ने हिम्मत कर यह बात अपने परिजनों को बताई और पुलिस के पास जाकर केस दर्ज कराया।  मामले की शिकायत के आधार पर 24 वर्षीय युवक के विरुद्ध आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के साथ ही अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। उसे हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले 
शहडोल जिले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का यह पहला मामला नहीं है। कुछ समय पहले दो नाबालिगों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पुलिस ने जैतपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के घर को जमींदोज कर दिया था। इसी तरह एक नाबालिग को जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध ने अपनी हवस का शिकार बनाया था। वृद्ध के घर पर बुलडोजर नहीं चला है। अब नया मामला ब्योहारी में भी सामने आया है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed