{"_id":"64a7e421b7c259167f08d276","slug":"mp-news-32-year-old-youth-drowned-in-dam-while-taking-bath-body-could-be-pulled-out-after-12-hours-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नहाते समय बांध में डूबा 32 वर्षीय युवक, 12 घंटे बाद शव को निकाला जा सका बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नहाते समय बांध में डूबा 32 वर्षीय युवक, 12 घंटे बाद शव को निकाला जा सका बाहर
Fri, 07 Jul 2023 03:38 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 07 Jul 2023 03:38 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के शहडोल में बांध में नहाने गया 32 वर्षीय युवक पानी में डूब गया। बांध में पानी अधिक होने से लाश निकालने में 12 घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
शहडोल में बांध में डूबने से एक युवक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांध में नहाना 32 वर्षीय युवक को महंगा पड़ गया नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। बांध में पानी अधिक होने की वजह से शव को निकालने के लिए काफी मशक्कत की गई। एसडीआरएफ टीम ने 12 घंटे के ऑपरेशन के बाद शव को बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन
बुद्धसेन पाव, 32 वर्ष, निवासी कंठी टोला, घर से कुछ दूरी पर स्थित कर्रावन बांध में नहाने गया था। नहाते-नहाते वह गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। आसपास खड़े लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी अधिक होने से उसे नहीं बचा सके। जैतपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बुद्धसेन पाव घर के नजदीक ही बांध में नहाने गया था। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकालने का प्रयास किया। बांध में पानी अधिक था। इस वजह से एसडीआरएफ टीम की मदद ली गई। एसडीआरएफ टीम ने 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला है। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
