{"_id":"65818cd05937354d740d3d93","slug":"mini-truck-seized-while-transporting-illegal-coal-excavation-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: अवैध कोयला उत्खनन कर परिवहन करते एक मिनी ट्रक जब्त, चार के विरुद्ध मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: अवैध कोयला उत्खनन कर परिवहन करते एक मिनी ट्रक जब्त, चार के विरुद्ध मामला दर्ज
Tue, 19 Dec 2023 06:00 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 19 Dec 2023 06:00 PM IST
सार
Shahdol: जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के धनगंवा गांव में कोयला का अवैध उत्खनन कर परिवहन लगातार किया जा रहा है। लगातार मामले की शिकायत कई बार स्थानी पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारियों से की गई, जिसके बाद बुढ़ार पुलिस ने मिनी ट्रक में अवैध कोयला जब्त कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
अवैध कोयला उत्खनन कर परिवहन करते एक मिनी ट्रक जब्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुढ़ार थाना क्षेत्र के धनगंवा से कोयले का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते बुढ़ार पुलिस ने एक मिनी ट्रक को पकड़ा है। पकड़े गए वाहन में लगभग 10 टन अवैध कोयला परिवहन किया जा रहा था, मुखबिर की सूचना पर बुढ़ार पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन करते वाहन को जब्त कर चालक सूरज विश्वकर्मा व कोयला उत्खनन कर परिवहन करा रहे प्रताप सिंह, दुर्गा यदाव मनोज सिंह के खिलाफ धारा 379, 414,4/21 खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
वाहन की अनुमानित कीमत 5 लाख से अधिक
कार्रवाई के बाद पुलिस खुद सवालों के घेरे से गिर गई है। धनगांव गांव में दिनदहाड़े कोल माफिया अवैध कोयला निकालकर परिवहन करते थे, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाद चर्चा बनी हुई है कि पुलिस की मिली भगत से यहां से कोयले का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था। फिलहाल इस मामले पर चार लोगों के खिलाफ अपराध भी दर्ज किया गया है। बता दें कि अवैध कोयला सहित जब्त वाहन की अनुमानित कीमत 5 लाख से अधिक की बताई जा रही है।