{"_id":"643503df0bca10d54606eec5","slug":"middle-aged-man-died-in-road-accident-just-200-meters-away-from-house-the-body-was-lying-for-8-hours-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: घर से महज 200 मीटर दूर सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, 8 घंटे तक पड़ा रहा शव, लोगों को सुबह पता चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: घर से महज 200 मीटर दूर सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, 8 घंटे तक पड़ा रहा शव, लोगों को सुबह पता चला
Tue, 11 Apr 2023 12:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:29 PM IST
सार
शहडोल के बुढ़ार थाना क्षेत्र में काम के बाद घर लौट रहे व्यक्ति की सोमवार रात को घर से थोड़ी ही दूर सड़क हादसे में मौत हो गई। पूरी रात शव रास्ते पर ही पड़ा रहा। सुबह आठ घंटे बाद लोगों को मामले की जानकारी मिली। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बुढ़ार थाना, शहडोल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल में काम करके वापस घर लौट रहे व्यक्ति की सोमवार रात को घर से महज 200 मीटर पहले ही सड़क हादसे में मौत हो गई। पूरी रात शव रास्ते पर ही पड़ा रहा। आठ घंटे बाद लोगों को मामले की खबर लगी। जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के धनगवा गांव के पास यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार की सुबह बताया कि मृतक भारत यादव (45) धनगवा गांव का रहने वाला है और गाड़ी चलाने का काम करता था। काम करने के बाद वह बीती रात 10 बजे शहडोल से घर के लिए निकला था। तभी घर पहुंचने से 200 मीटर पहले ही सड़क किनारे लगे पत्थर से उसकी बाइक जा टकराई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात में उस मार्ग पर यातायात कम रहता है। इस वजह से पुलिस को घटना की जानकारी आठ घंटे बाद मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सुबह छह बजे जब रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सुनसान रास्ता होने की वजह से रात में मामले की जानकारी नहीं लगी थी। सुबह गुजर रहे ग्रामीणों ने मामले की खबर दी है। अब मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
man died just 200 meters away from house
