फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Media advisor posted in Health Department arrested on charges of rape

MP News: स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ मीडिया सलाहकार दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, दबाव बनाकर कर रहा था शोषण

Sat, 18 Mar 2023 10:43 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 18 Mar 2023 10:43 AM IST
सार

आरोपी सीएमएचओ कार्यालय में मीडिया सलाहकार के पद पर पदस्थ है। जो अपने नजदीकी रिश्तेदार के साथ दबाव बनाकर दुराचार करता था। पीड़िता की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Media advisor posted in Health Department arrested on charges of rape
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स को पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 32 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


आरोपी सीएमएचओ कार्यालय में मीडिया सलाहकार के पद पर पदस्थ था। पुलिस ने दुष्कर्म मामले पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि आरोपी साजिद खान वर्ष 2020 से लगातार दबाव बनाकर जबरन दुराचार कर रहा था। विरोध करने पर मारने की धमकी देता था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी साजिद खान (45 वर्ष) के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया आरोपी सीएमएचओ कार्यालय में मीडिया सलाहकार के पद पर पदस्थ है। जो अपने नजदीकी रिश्तेदार के साथ दबाव बनाकर दुराचार करता था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ट अधिकारियों को सूचित किया। मामले पर पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया है कि 32 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed