फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol Man-eating leopard will be rescued will be taken to Bandhavgarh

Shahdol: आदमखोर तेंदुए का होगा रेस्क्यू, ले जाया जाएगा बांधवगढ़, 60 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी कर रहे निगरानी

Tue, 22 Oct 2024 10:20 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 22 Oct 2024 10:20 PM IST
सार

एसडीओ फॉरेस्ट बादशाह रावत ने कहा कि आठ लोगों पर हमला करने वाले आदमखोर तेंदुए के रेस्क्यू के लिए भोपाल एवं बीटीआर टीम को पत्र लिखा है। जल्द ही टीम आकर इस आदमखोर तेंदुए का रेस्क्यू कर बांधवगढ़ ले जाएगी।

विज्ञापन
Shahdol Man-eating leopard will be rescued will be taken to Bandhavgarh
युवक पर हमला करता तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में बीते कुछ दिनों से एक आदमखोर तेंदुए ने आतंक मचा रखा है, जिसके हमले से अब तक आठ लोग घायल हुए हैं। अब इस तेंदुए के रेस्क्यू के लिए वन विभाग के अधिकारियों ने भोपाल के साथ-साथ बीटीआर को पत्राचार कर इसके रेस्क्यू के लिए कहा है। अधिकारियों के मुताबिक यह आदमखोर तेंदुए का अगर रेस्क्यू नहीं किया गया तो यह कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।

विज्ञापन


बताया गया कि गोहपारू वन परिक्षेत्र के लफदा बीट में इस तेंदुए ने पहला हमला किया था, जिसमें पहली घटना सर्किल देवरी में हुई थी। गोहपारू वन परिक्षेत्र में अब तक इस आदमखोर तेंदुए ने पांच लोगों को हमला कर घायल किया है, जिसमें जानकी बैगा, सजीवन सिंह, राकेश, समनु सहित एक अन्य व्यक्ति इस तेंदुए के हमले से घायल हो चुके हैं। तेंदुए के हमले से घायल महिला कि हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का इलाज जारी है।
विज्ञापन


गोहपारू के बाद जैतपुर वन परिक्षेत्र में इस तेंदुए ने हमला कर एक अधेड़ को घायल कर दिया। कुछ घंटे बाद ही यह तेंदुआ शहडोल रेंज के खेतौली बीट पहुंच गया, जहां पिकनिक मना कर लौट रहे झुंड पर इसने हमला कर तीन लोगों को घायल किया। घटना का लाइव वीडियो सामने आया, जहां यह दिख रहा है कि युवक खुद उस तेंदुए के पास जा रहा था। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला किया। तीन रेंज में अब तक इस तेंदुए के हमले से कुल आठ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग ने बढ़ाई गस्ती
आठ लोगों को घायल करने वाले आदमखोर तेंदुए के निगरानी के लिए वन विभाग के अधिकारियों ने अब तीनों रेंज से 60 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। जो जंगलों में लगातार तेंदुए की निगरानी बनाए हुए हैं कि तेंदुआ रिहाईसी क्षेत्र में न आ सके, जिसमें गोहपारू रेंज के रेंजर के साथ उनके कर्मचारी तैनात किए गए हैं तो इधर जैतपुर क्षेत्र में जैतपुर रेंजर के साथ कई डिप्टी रेंजर एवं बीट गार्ड जंगलों में निगरानी बनाए हुए हैं। शहडोल वन परिक्षेत्र में वन परिक्षेत्रा अधिकारी के साथ उनकी टीम लगातार क्षेत्र में गस्ती कर तेंदुए पर निगरानी बनाए हुए है।


घटना के बाद ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल है। वन विभाग लगातार ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें समझा रहा है कि जंगल की ओर शाम होते ही न जाएं और तेंदुए को देखकर उसे दूरी बनाकर रखें। एसडीओ फॉरेस्ट बादशाह रावत ने कहा कि आठ लोगों पर हमला करने वाले आदमखोर तेंदुए के रेस्क्यू के लिए भोपाल एवं बीटीआर टीम को पत्र लिखा है। जल्द ही टीम आकर इस आदमखोर तेंदुए का रेस्क्यू कर बांधवगढ़ ले जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed