फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mafia is carrying out illegal mining and transportation of sand in broad daylight

Shahdol: रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने किया जब्त, SP के निर्देश पर कार्रवाई

Tue, 01 Oct 2024 01:36 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2024 01:36 PM IST
सार

जैतपुर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा, जिसमें अवैध रेत लोड थी। ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
Mafia is carrying out illegal mining and transportation of sand in broad daylight
रेत से भरा ट्रैक्टर ट्राली जब्त

विस्तार

जिले में रेत माफिया बेलगाम हो गए हैं। दिनदहाड़े रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। इस मामले की जानकारी जब पुलिस अधीक्षक को मिली, तो उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए। इसके बाद जैतपुर और सीधी थाना क्षेत्रों से दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं, जिनमें अवैध रेत लोड थी।

विज्ञापन


शहडोल के अंतिम छोर, छत्तीसगढ़ सीमा से सटे सीधी थाना के ग्राम चरहेट के पास बुस्तार नाला में अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां नवीन चतुर्वेदी नामक युवक ट्रैक्टर क्रमांक MP 18 AA-9182 की ट्राली में बुस्तार नाला की रेत लोड करवा रहा था। रेत लोड करने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रेत से आधे भरे ट्रैक्टर को मय ट्राली सहित थाने ले जाकर मालिक रामविनोद चतुर्वेदी और नवीन चतुर्वेदी के खिलाफ धारा 379, 411 भारतीय दंड संहिता (IPC) और खान खनिज अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह जैतपुर थाना क्षेत्र के साखी गांव में रेत का अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से परिवहन किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जैतपुर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा, जिसमें अवैध रेत लोड थी। ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें बहती नदी में किशोरों को रेत माफिया ने उतारा था, और वे माफियाओं के लिए रेत इकट्ठा कर रहे थे। मीडिया में खबरें आने के बाद खनिज और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर कई वाहनों को जप्त किया था। इसके बावजूद, जिले में रेत माफिया बेलगाम हैं और दिनदहाड़े रेत की नदियों से चोरी कर ट्रैक्टरों से अवैध परिवहन कर रहे हैं। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दो ट्रैक्टर जप्त किए हैं, जिनमें अवैध रेत लोड थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed