फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lord Indra became kind, it rained all over the district.Pre-monsoon arrived, brought some relief from the heat

Shahdol News: इंद्रदेव हुए मेहरबान, जिले भर मे हुईं बारिश, प्री मानसून से गर्मी से मिली राहत

Wed, 19 Jun 2024 10:03 PM IST
शहडोल ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2024 10:03 PM IST
सार

लम्बे इंतजार के बाद शहडोल में इंद्र देव मेहरबान हुए। बुधवार दोपहर शहडोल समर जिले भर में झमाझाम बारिश हुईं। बुधवार को हुई इस बारिश को विशेषज्ञ प्री मानसून की दस्तक मान रहे हैं। 

विज्ञापन
Lord Indra became kind, it rained all over the district.Pre-monsoon arrived, brought some relief from the heat
शहडोल में बारिश से हुआ जलजमाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल में बुधवार को पूरे जिले में झमाझम बारिश हुई। विशेषज्ञ इसे प्री मानसून की दस्तक मान रहे हैं। एक ओर जहां बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली वहीं दूसरी ओर नगर पालिका की तैयारियों की भी पोल खुल गई।
विज्ञापन


शहडोल और धनपुरी नगर पालिका में वार्डों की नालियां चोक थीं, जिस कारण बारिश का पानी नालियों से बाहर सड़क पर भरने लगा। इस समस्या से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। जिले के कोयलांचल नगरी धनपुरी में महज आधा घंटे की बारिश में ही वार्ड नंबर 17 माइकल चौक से टाकीज की ओर जाने वाली सड़क तालाब में तब्दील हो गई। बारिश के पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर पानी भर गया। इसके पीछे का कारण कुछ लोग नगर पालिका द्वारा वार्ड की नालियों को ऊपर से ढाक देने को भी वजह बता रहे हैं। नालिया जब खुली थीं तो पानी ओवरफ्लो होकर निकल जाता था, लेकिन अब नाली ओवरफ्लो होने के बाद वहीं गंदा बदबूदार पानी सडक पर भर रहा है
विज्ञापन


कहीं ख़ुशी, कहीं परेशानी
जिले के शहडोल शहर समेत बुढ़ार, धनपुरी, जयसिंहनगर, ब्यौहारी और जैतपुर क्षेत्र में दोपहर बाद रुक रुककर बारिश हुई। बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। प्री मानसून की दस्तक से किसान भी खेती को लेकर अलर्ट हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर शहरी क्षेत्रों में निकायों द्वारा समय पर नालियों की सफाई नहीं कराए जाने से पहली ही बारिश में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। जिस कारण आवागमन में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed