फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Lok Sabha Polls: Chhattisgarh CM Vishnudev reached Shahdol before the election campaign.

Lok Sabha Polls: चुनावी शंखनाद से पहले छत्तीसगढ़ के सीएम पहुंचे शहडोल, PM के संकल्प को लेकर कही ये बात

Sat, 02 Mar 2024 01:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 02 Mar 2024 01:24 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव शंखनाद से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शहडोल का दौरा। संभागीय भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls: Chhattisgarh CM Vishnudev reached Shahdol before the election campaign.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का संगठन जितना मजबूत है उतना दूसरे प्रदेशों में नहीं है। इस माह कभी भी लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो सकता है। आप सब कमर कसकर इस चुनाव की तैयारी में लग जाएं। ये बात शनिवार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अल्प समय के लिए शहडोल के संभागीय भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। वे अल्प प्रवास पर आज शहडोल पहुंचे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने पार्टीजनों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों में से 29 सीट पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश और छत्तीगसढ़ में पूरे में से पूरी सीट जिताकर देंगे।  संगठन का ही परिणाम है कि हम अच्छी स्थिति में हैं। लोकसभा का चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कभी भी हो सकती है। इसलिए आप तैयारी की दृष्टि से जुट जाइए। पूरे लोकसभा क्षेत्र को क्लस्टर में बांटा गया है। उसके अनुसार आप सब अभी से तैयारी में लग जाएं। 
विज्ञापन


2043 तक भारत विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो
सीएम साय ने आगे कहा कि राम मंदिर तो बन गया है और धारा 370 भी हटा दी गई है। यह सारे काम भारतीय जनता पार्टी ने बीते 10 वर्षों में पूरे किए हैं। अब मोदी जी का संकल्प है कि आने वाले 2043 तक भारत विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो, इसलिए आप सब मिलकर अबकी बार अपना अपना बूथ जीतकर दें। सीएम ने कहा कि आप सभी से यही आग्रह है कि इस बार सब मिलकर लोकसभा सीट को भारी मतों से जिताकर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


29 की 29 सीटों को जीतकर दीजिए 
साय ने आत्म भरे विश्वास से कहा कि हम छत्तीसगढ़ में 11 में से 11 सीट जीत कर दे रहे हैं। आप भी 29 की 29 सीटों को जीत कर देने का काम कीजिए। आप सभी लोग मोदी जी का प्रणाम एक एक मतदाता तक पहुंचाने का काम कीजिए यही हर कार्यकर्ता से मेरा आग्रह है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष लोहानी ने किया। मंच पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल, सांसद हिमाद्रि सिंह, विधायक जयसिंह मरावी, विधायक मनीषा सिंह उपस्थित रहीं। इसके अलावा भारी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed