फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Intoxicating syrup was being sold from home, police raided, 34 vials of syrup seized

Shahdol News: घर से बेची जा रही थी नशीली सिरप, पुलिस ने मारा छापा, 34 बोतल जब्त

Mon, 08 Apr 2024 12:24 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:24 PM IST
सार

पुलिस ने शहडोल में एक युवक को हिरासत में लेकर उसके पास से 34 बोतल नशीली सिरप जब्त की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी के घर पर छापा मारा और यह कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Intoxicating syrup was being sold from home, police raided, 34 vials of syrup seized
शहडोल का पपौंध थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र में नशीला सिरप बेचते हुए एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। उसके कब्जे से 34 शीशी नशीली सिरप जब्त की गई है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी के घर पर पुलिस ने छापा मारा और उसे गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नरेंद्र उर्फ पिंटू जायसवाल ने बेचने के लिए प्रतिबंधित दवा अपने घर पर रखी थी। पुलिस पहुंचकर युवक की तलाश में जुट गई। इसी दौरान युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर 34 शीशी प्रतिबंधित सिरप व कीमत 11 हजार 900 रुपये जब्त हुए। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र उर्फ पिंटू जायसवाल, निवासी पपौंध, के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी के साथ सहायक उप-निरीक्षक विपिन बागरी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र उपाध्याय, आरक्षक नबी खान व अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed