फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   In a land dispute, the accused set fire to the crop kept in the field, 20 trolley wheat burnt to ashes

MP News: जमीनी विवाद में आरोपी ने खेत में रखी फसल में लगाई आग, 20 ट्रॉली गेहूं जलकर खाक

Sat, 15 Apr 2023 02:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 02:39 PM IST
सार

शहडोल में जमीनी विवाद के चलते एक शख्स ने खलिहान में रखे 20 ट्रॉली गेहूं और पांच ट्रॉली पैरा में आग लगा दी। घटना में पीड़ित का दो लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
In a land dispute, the accused set fire to the crop kept in the field, 20 trolley wheat burnt to ashes
20 ट्रॉली गेहूं जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में जमीनी विवाद को लेकर खलिहान में रखे 20 ट्रॉली गेहूं एवं पांच ट्रॉली पैरा में एक शख्स ने आग लगा दी है, जिससे लाखों का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार जिले के ब्योहरी थाना क्षेत्र के डोठा गांव में बालकरण पटेल ने अपने खलिहान में 20 ट्रॉली गेहूं एवं पांच ट्रॉली पैरा रखा हुआ था, जिसे आरोपी ने जमीनी विवाद के चलते आग के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी समीर वारसी ने जानकारी देते हुए बताया कि बालकरण पटेल ने शिकायत की है कि गेहूं एवं पैरा में साजन उर्फ मंगलेश साकेत ने आग लगा दी है। पुलिस ने शिकायत जांच पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि साजन उर्फ मंगलेश से बालकरण पटेल का जमीनी विवाद चल रहा था, जिसके चलते आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है। गेहूं एवं पैरा की कीमत दो लाख से अधिक है। पुलिस ने मामले पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed