फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Illegal liquor worth six and a half lakh recovered including Bolero, three smugglers also arrested

MP News: अवैध शराब का परिवहन करते तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बोलेरो समेत साढ़े छह लाख का माल किया जब्त

Mon, 27 Feb 2023 04:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 04:23 PM IST
सार

शहडोल जिले की गोहपारू थाना पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब और एक बोलेरो वाहन जब्त किया गया।

विज्ञापन
Illegal liquor worth six and a half lakh recovered including Bolero, three smugglers also arrested
आरोपियों से बरामद की गई अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले गोहपारू थाना पुलिस ने अवैध रूप से भारी मात्रा में बिक्री के लिए ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब जब्त की है। शराब का परिवहन बोलेरो वाहन से किया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार गोहपारु थाना में बीती रात  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो  क्रमांक एमपी 20 टीए 2139 में अवैध रूप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होने पर गोहपारू फोरेस्ट बैरियर पर थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने अपने सहयोगियों के साथ नाकेबंदी करते हुए बताए मार्ग में घेराबंदी की। इस बीच रात करीब साढ़े 11 बजे मुखबिर द्वारा मिली सूचना के अनुसार बोलेरो जयसिंहनगर की ओर से आई। जिसे फोरेस्ट बैरियर पर पुलिस स्टॉफ की मदद से रोका गया। 
विज्ञापन


जिसके बाद बोलेरो की तलाशी ली गई, जिसमे 10 पेटी रायल स्टेग कुल 90 लीटर एवं पांच पेटी किंगफिशर स्ट्रांग बियर 39 लीटर रखी पाई गई। साथ ही तीन व्यक्ति सुरेश सिंह, विनोद सिंह, शत्रुधन सिंह उसमें बैठे मिले। जो  करीबन 15 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब व बियर लेकर जयसिंहनगर से शहडोल तरफ जा रहे थे। 
विज्ञापन


नहीं मिला वैध दस्तावेज
वाहन में बैठे तीन व्यक्तियों से शराब परिवहन करने के संबंध मे वैध लायसेंस व वाहन के दस्तावेज मांगे गए पर वह पेश नहीं कर पाए। आरोपियों विनोद सिंह,, सुरेश सिंह और शत्रुधन सिंह के संयुक्त कब्जे से 90 लीटर रायल स्टेग एवं 39 लीटर किंगफिशर स्ट्रांग बियर कुल कीमती 145030/- रुपये की अवैध शराब तथा बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 20 टीए 2139 कीमती करीबन पांच लाख रुपये जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 130/177 (3) एमव्ही एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed