{"_id":"63e5f2e8b30b83b23d003ebd","slug":"horrific-accident-in-shahdol-driver-dies-after-being-buried-under-truck-dead-body-retrieved-after-hard-work-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in MP: शहडोल में भीषण हादसा, ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौत, तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in MP: शहडोल में भीषण हादसा, ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौत, तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकला शव
Fri, 10 Feb 2023 01:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 10 Feb 2023 01:01 PM IST
सार
शहडोल जिले के पथखई घाट में एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घाट के अंधे मोड़ को पार करते हुए ट्रक हादसे का शिकार हो गया, ट्रक में रेलवे का भारी भरकम सामान रखा था, जिसके चलते चालक के शव को करीब तीन घंटे के बाद निकाला जा सका।
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के पथखई घाट में एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक का शव ट्रक के नीचे ही दब गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि ट्रक में भारी-भरकम रेलवे का सामान लोड था, जिसकी वजह से चालक के शव को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद शव को निकाला जा सका है।
जानकारी के अनुसार जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के एक्सीडेंटल पॉइंट कहे जाने वाले घाट में शुक्रवार की सुबह ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीएम 7653 छत्तीसगढ़ से शहडोल की ओर आ रहा था, तभी दुर्घटना का शिकार हो गया हादसे में ट्रक चालक की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रक के नीचे दबे चालक के शव को निकालने की जद्दोजहद की। थाना प्रभारी सिंहपुर एमपी अहिरवार ने बताया है कि घटना की सूचना लगने पर टीम के साथ वह मौके पर पहुंच गए। क्रेन व कट्टर के माध्यम से शव को निकाला गया। हादसा घाट के अंधे मोड़ पर हुआ। इसके पहले भी इस मोड़ पर हादसे हो चुके हैं। वाहन चालकों को यहां कुछ दिखाई नहीं देता, जिसकी वजह से वे यहां हादसे का शिकार हो रहे हैं।